Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal: भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने चुनाव हारने के बाद कह दी ये बात, अपनी ही पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं पर लगाया गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 04:11 PM (IST)

    बशीरहाट सीट से भाजपा की उम्मीदवार रेखा पात्रा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी हार भितरघात के कारण हुई है। यह दावा बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और बिष्णुपुर के सांसद सौमित्र खां द्वारा पार्टी में पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। रेखा पात्रा लगभग 3.3 लाख वोटों से हार गईं थीं।

    Hero Image
    Bengal: भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने चुनाव हारने के बाद कह दी ये बात

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बशीरहाट सीट से भाजपा की उम्मीदवार रेखा पात्रा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी हार भितरघात के कारण हुई है।

    यह दावा बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और बिष्णुपुर के सांसद सौमित्र खां द्वारा पार्टी में पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आया है।

    रेखा पात्रा, जो लगभग 3.3 लाख वोटों से हार गईं, केवल संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में बढ़त हासिल करने में सफल रहीं।

    उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की एक सुनियोजित योजना के तहत मुझे हराया गया और इसमें हमारी पार्टी के कुछ नेता-कार्यकर्ता शामिल थे। वे टीएमसी के साथ साजिश कर रहे थे और मेरी पीठ में छुरा घोंपा गया।

    उन्होंने मीनाखां, हरोआ और संदेशखाली जैसे क्षेत्रों के बारे में भी चिंता जताई, जहां कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा था।

    रेखा पात्रा ने कहा कि बंगाल में भाजपा के निराशाजनक परिणाम के लिए जिम्मेदार लोगों का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सोचा था कि वे मेरी पीठ में छुरा घोंपकर बच निकलेंगे, उन्हें करारा जवाब मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने उस पार्टी का अपमान किया जिसने उन्हें मान्यता दी थी। यह प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का अपमान है।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से दर्ज की थी जीत

    यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में 5 महीने के बच्चे को ले जा रही निजी एम्बुलेंस पर बदमाशों ने किया हमला: रिपोर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner