Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bengal Weather Update: कोलकाता में गुलाबी ठंड के बाद चढ़ने लगा पारा

    By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM (IST)

    रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। गत शुक्रवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो गया।

    Hero Image
    गुलाबी ठंड के बाद बढ़ने लगा तापमान। सांकेतिक तस्‍वीर।

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो।  महानगर के लोगों को नवंबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास कराने के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। कोलकाता स्थित अलीपुर मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि गत शुक्रवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उसके बाद शनिवार को यह थोड़ा बढ़कर 18.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था और रविवार को यह 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को यह लगभग एक डिग्री और बढ़ गया है यानी पिछले चार दिनों से पारा थोड़ा-थोड़ा करके चढ़ा है।

    इसलिए बढ़ रहा तापमान 

    मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में एक निम्न दबाव के क्षेत्र की उत्पत्ति हुई है। उसी की वजह से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। निम्न दबाव का प्रभाव कम होने के बाद तापमान फिर से कम होना शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के एक वर्ग के मुताबिक इस साल कोलकाता में अच्छी-खासी ठंड पड़ने की उम्मीद है। पिछले साल की तरह इस बार भी ठंड कोलकाता में लंबी पारी खेल सकती है।

    उत्‍तर बंगाल में जबरदस्‍त ठंड के आसार 

    गौरतलब है कि पिछले साल महानगर में ठंड देर से शुरू हुई थी लेकिन इस बार ठंड ने थोड़ी पहले दस्तक दी है। उत्तर बंगाल में इस साल जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार हैं। दार्जिलिंग में तापमान शून्य के नीचे जा सकता है। दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।