विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal Politics: 'पीपीई किट की खरीदारी में बंगाल सरकार ने किया घोटाला', BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने ED को लिखा पत्र

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 26 Nov 2023 05:44 PM (IST)

Bengal Politics भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 2020 व 2021 में कोरोना महामारी के समय बंगाल सरकार की ...और पढ़ें

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर पीपीई किट खरीदने में घोटाला करने का आरोप लगाया।(फोटो सोर्स: जागरण)
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर पीपीई किट खरीदने में घोटाला करने का आरोप लगाया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. जांच की मांग करते हुए ईडी के निदेशक को लिखा पत्र
  2. बंगाल सरकार ने चिकित्सा सामग्री खरीदन में किया घोटाला

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाजपा विधायक और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कोरोना महामारी के समय बंगाल में निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट व अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच के लिए ईडी के निदेशक को पत्र लिखा है।

पीपीई किट खरीदने में बंगाल सरकार ने किया घोटाला: सुवेंदु अधिकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व आयकर विभाग को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। सुवेंदु ने कहा कि 2020 व 2021 में कोरोना महामारी के समय बंगाल सरकार की ओर से जो पीपीई किट व अन्य चिकित्सा उपकरण खरीदे गए थे, उसमें भारी घोटाला हुआ है, जिसकी जांच होनी जरूरी है।

सुवेंदु अधिकारी ने ईडी को लिखा पत्र

उन्होंने इस बाबत ईडी के निदेशक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व आयकर विभाग के प्रधान महानिदेशक को पत्र लिखा है। केंद्र सरकार की ओर से उनकी खरीद के लिए विपुल परिमाण में फंड प्रदान किया गया था। सुवेंदु ने आगे कहा कि कोरोना के समय मुंबई में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति व ऑक्सीजन प्लांट्स के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर ईडी की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसी तरह मुंबई पुलिस के इकोनामिक आफेंसेस विंग की ओर से भी कोरोना के समय विभिन्न सिविक अस्पतालों, कोविड जंबो सेंटर व अन्य अस्पतालों में आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति में अनियमितता को लेकर हाल में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर के दाम 60 प्रतिशत तक बढ़ गए थे।

यह भी पढ़ें: Bengal: बिना डॉक्टर की पर्ची के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने लिया अहम फैसला