विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal News: चिटफंड मामले में ओडिशा पुलिस ने कोलकाता से कंपनी का एमडी किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Wed, 19 Oct 2022 04:01 PM (IST)

Bengal News पुलिस को जांच से पता चला कि एकत्र की गई राशि में से लगभग 1.83 करोड़ रुपये 2011-12 ...और पढ़ें

Bengal News: जयदीप राहा को पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया।
Bengal News: जयदीप राहा को पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal News: पोंजी योजना में निवेशकों को कथित रूप से ठगने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने कोलकाता की एक कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के पुरी जिले के निवासी सुभाष चंद्र प्रधान की शिकायत पर जेटेक्स ओशनएयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जयदीप राहा को पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया।

दर्ज शिकायत के अनुसार, चिटफंड कंपनियों- एम्बिशियस डाइवर्सिफाइड प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट और ओक इंडिया मल्टीस्टेट क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी ने निवेशकों को उच्च ब्याज दर का आश्वासन देकर अवैध रूप से धन जुटाया था। बाद में इन कंपनियों ने ब्याज और मूल राशि का भुगतान किए बिना ही अपने कार्यालयों को बंद कर दिया। वर्ष 2010-2014 के दौरान अवैध रूप से 1,968 निवेशकों से 2.62 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई थी।

पुलिस को जांच से पता चला कि एकत्र की गई राशि में से लगभग 1.83 करोड़ रुपये 2011-12 के दौरान राहा की कंपनी जेटेक्स ओशनएयर को भेजे गए थे। हालांकि इतनी बड़ी राशि की प्राप्ति के संबंध में राहा ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राहा को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया गया है।

इस चिटफंड कंपनी के खिलाफ ओडिशा के अलावा बंगाल में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और अब भी इसकी जांच जारी है। इन लोगों ने इसी तरह से तमाम तरह के प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी की है। कई जिलों में इस कंपनी के खिलाफ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है। अब कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bengal News: बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल के बाडीगार्ड सहगल हुसैन से अब ईडी दिल्ली में करेगी पूछताछ, कोर्ट ने स्वीकारी मांग