विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: नीले रंग की रोशनी में जगमगाए कई प्रतिष्ठित इमारत और पूजा स्थल, विश्व बाल दिवस के मौके पर दिया खास संदेश

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 12:27 PM (IST)

विश्व बाल दिवस के मौके पर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई शहरों में प्रतिष्ठित इमारतों और पूजा स्थलों को ...और पढ़ें

नीले रंग से जगमगाए पश्चिम बंगाल के कई प्रतिष्ठित भवन
नीले रंग से जगमगाए पश्चिम बंगाल के कई प्रतिष्ठित भवन

HighLights

  1. नीले रंग से जगमगाए पश्चिम बंगाल के कई प्रतिष्ठित भवन
  2. विश्व बाल दिवस के मौके पर बच्चों के समर्थन में नई पहल

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में कई प्रतिष्ठित इमारतों और पूजा स्थलों को बच्चों के अधिकारों का समर्थन करने के लिए नीली रोशनी से रोशन किया गया है। UNICEF की एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है। 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस को चिह्नित करने के लिए यह पहल की गई।

UNICEF की प्रेस रिलीज में हुआ जिक्र

इस पहल के हिस्से के रूप में, पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन, हावड़ा ब्रिज, मेटकाफ हॉल, बिड़ला तारामंडल, नेहरू बाल संग्रहालय, कोलकाता प्रेस क्लब और बिड़ला औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय कोलकाता को सजाया गया था।

प्रेस रिलीज में सोमवार को कहा गया, "बच्चों के अस्तित्व, वृद्धि और विकास, सुरक्षा और भागीदारी के अधिकार दुनिया भर में महत्वपूर्ण हैं और यह नीली रोशनी इस पर प्रकाश डालती है।"

बाल विवाह और हिंसा के खिलाफ खास अपील

यूनिसेफ के पश्चिम बंगाल प्रमुख अमित मेहरोत्रा ने कहा, "इस विश्व बाल दिवस पर, हम सभी से लड़कियों और लड़कों के साथ समान व्यवहार करने का आग्रह करते हैं। हमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि वे सभी भूमिकाएं निभाने में समान हो। हमें उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और अपने बच्चों के लिए ग्रह को बचाने में भी अपना योगदान दें।" उन्होंने लोगों से बाल विवाह और बच्चों के खिलाफ हिंसा के खिलाफ बोलने का आग्रह किया।

पूजा स्थलों को नीले रंग से किया रोशन

जिन पूजा स्थलों को रोशन किया गया, उनमें पुरुलिया में जेलिया पारा दुर्गा मंदिर, मालदा के कालियाचक में बारानगर शेख पारा जामे मस्जिद, दक्षिण दिनाजपुर में पतिराम में सेंट मैरी चर्च, पुरुलिया के छारा में सेंट जोसेफ बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च, पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, निप्पोन मेहोजी बौद्ध मंदिर, मस्जिद उन नूर और कोलकाता में गुरुद्वारा संत कुटिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: West Bengal: 24 दिसंबर को एक लाख लोग एक साथ भगवद गीता का करेंगे पाठ, PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हाल ही में आयोजित क्रिकेट विश्व कप के दौरान, यूनिसेफ ने लड़कियों और लड़कों के बीच सशक्तिकरण और समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी के साथ साझेदारी की।

यह भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।