विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: 24 दिसंबर को एक लाख लोग एक साथ भगवद गीता का करेंगे पाठ, PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 20 Nov 2023 03:25 PM (IST)

पीएम मोदी के कोलकाता कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है जिसमें 1 लाख लोग एक साथ भगवद गीता का ...और पढ़ें

24 दिसंबर को एक लाख लोग एक साथ भगवद गीता का करेंगे पाठ (Image: ANI)
24 दिसंबर को एक लाख लोग एक साथ भगवद गीता का करेंगे पाठ (Image: ANI)

HighLights

  1. 24 दिसंबर को एक लाख लोग एक साथ भगवद गीता का करेंगे पाठ
  2. PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल
  3. ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य की अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को दिया जाएगा निमंत्रण

पीटीआई, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में कोलकाता में एक कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोग एक साथ भगवद गीता का जाप करेंगे।

भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने PTI को बताया कि 'एक लाख गीता पाठ' कार्यक्रम 24 दिसंबर को शहर के मध्य में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

एक लाख लोग करेंगे भगवद गीता का पाठ

सुकांत मजूमदार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर को एक लाख लोग एक साथ भगवद गीता का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई धार्मिक समूह एक साथ आए हैं। इसके साथ ही मजूमदार ने दावा किया कि यह एक अराजनीतिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य की अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

TMC का दावा- 2024 लोकसभा चुनाव के लिए हो रहा सबकुछ

इस कार्यक्रम का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है और हम इसका आयोजन नहीं कर रहे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि यह कार्यक्रम 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से आयोजित किया जा रहा है।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह बिल्कुल स्वाभाविक है कि भाजपा नेता राज्य का अधिक बार दौरा करेंगे। हमने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले यह रुझान देखा है। लेकिन, इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा।' 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटें हासिल कीं, जबकि टीएमसी की संख्या घटकर 22 रह गई। कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं थी।

यह भी पढ़े: Andhra Pradesh: हाई कोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को नियमित जमानत दी, सार्वजनिक रैलियां करने की मिली इजाजत

यह भी पढ़े: Kerala: काम को लेकर था तनाव, नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए ऑफिस में करा दी प्रार्थना; अधिकारी निलंबित