विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:08 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई निर्देशिका जारी की है। 

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा हेतु नई गाइडलाइन जारी की (फाइल फोटो)

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा हेतु नई गाइडलाइन जारी की (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने नई निर्देशिका जारी की है। इसमें 2009 में बनाए गए कानून को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन

इस निर्देशिका की प्रतियां सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को भेजी गई हैं। हालांकि, कोलकाता मेडिकल कालेज में हाल में हुए हमले के बाद जारी इस निर्देशिका को लेकर चिकित्सक संगठनों ने सरकार की मंशा और उसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं।

आरजी कर मेडिकल कालेज की घटना के बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में रही है। मेडिकल सर्विस सेंटर के चिकित्सक नेता अनिकेत महतो ने कहा कि निर्देशिका जारी करने के बजाय मेडिकल कालेज में हमले के दौरान जिन लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाना चाहिए। उनके मुताबिक, केवल निर्देश जारी करने से चिकित्सकों पर हमले नहीं रुकेंगे।

डॉक्टर संगठनों ने उठाए सवाल

वहीं, एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डाक्टर्स के महासचिव उत्पल बंद्योपाध्याय ने सरकार की पहल का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में राज्य के जिन अस्पतालों में चिकित्सक, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी हमलों के शिकार हुए हैं, वहां भी इस कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए।

ऐसा नहीं होने पर निर्देशिका की मंशा पर सवाल उठेंगे। गौरतलब है कि बुधवार को कोलकाता मेडिकल कालेज परिसर में जूनियर चिकित्सकों और इंटर्न पर हमले की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: मॉक ड्रिल में दिखी रेल प्रशासन की मुस्तैदी, चंद मिनटों में शुरू हुआ बचाव अभियान

यह भी पढ़ें- बंगाल: साल्टलेक के एक फ्लैट में लगी आग, मां-बेटी अस्पताल में भर्ती; दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।