Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Bengal: बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन अचानक पड़े बीमार, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

    गणेशन मणिपुर के भी राज्यपाल हैं। चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अचानक उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गणेशन निजी यात्रा पर चेन्नई गए थे।

    By Jagran NewsEdited By: PRITI JHAUpdated: Sun, 02 Oct 2022 11:19 AM (IST)
    Hero Image
    West Bengal: बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन अचानक पड़े बीमार, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल ला गणेशन अचानक बीमार पड़ गए हैं। उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को अचानक उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गणेशन निजी यात्रा पर चेन्नई गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणेशन मणिपुर के भी राज्यपाल हैं। उनकी शारीरिक स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि अभी वह अस्पताल में ही भर्ती हैं। वरिष्ठ डाक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। बता दें कि जुलाई के मध्य में एनडीए द्वारा जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने और राज्यपाल पद से उनके इस्तीफे के बाद गणेशन को बंगाल के राज्यपाल पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।बता दें कि इससे पहले हाल में राज्यपाल गणेशन उस समय विवादों में आ गए थे जब इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, इसमें डूरंड कप की ट्राफी देते समय भारतीय फुटबाल टीम के स्टार सुनील छेत्री को वे कथित रूप से साइड करते नजर आ रहे थे। उनकी इस हरकत पर काफी सवाल उठे थे और इंटरनेट मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    दरअसल कोलकाता में हुए इस टूर्नामेंट में विजेताओं को ट्राफी बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन दे रहे थे। इस दौरान जब ट्राफी उठाने की बारी आई तो फोटो खिंचाने के शौक के कारण उन्हें डूरंड कप के विजेता बेंगलुरू एफसी के कप्तान सुनील छेत्री को पीछे की तरफ साइड करते देखा गया। इस पर इंटरनेट मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा था। एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे राज्यपाल साहब ने ही मैच जीता है, उन्हीं को ट्राफी दी जा रही है। एक अन्य यूजर्स ने राज्यपाल के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा 'गलत बात है... मेहनत करके जीते हैं ट्राफी। फोटो खिंचवाने के शौक ने तमीज ही खत्म कर दी है आजकल।