विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: रातों-रात अरबपति बना दिहाड़ी मजदूर, खाते में अचानक आए 100 करोड़ रुपये; उड़ गए होश

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 27 May 2023 12:57 AM (IST)

मजदूर का नाम मोहम्मद नसीरुल्लाह मंडल है। मंडल रातों-रात अरबपति बन गए उनके बैंक खाते में पहले सिर्फ 17 रुपये ...और पढ़ें

रातों-रात अरबपति बना दिहाड़ी मजदूर (फाइल फोटो)
रातों-रात अरबपति बना दिहाड़ी मजदूर (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक दिहाड़ी मजदूर के बैंक खाते में 100 करोड़ रुपये जमा होने की घटना प्रकाश में आई है। मजदूर का नाम मोहम्मद नसीरुल्लाह मंडल है।

रातों-रात अरबपति बने मंडल

बता दें कि मंडल रातों-रात अरबपति बन गए, उनके बैंक खाते में पहले सिर्फ 17 रुपये थे। उन्हें खाते में 100 करोड़ होने का पता तब चला जब पुलिस के साइबर सेल विभाग का नोटिस मिला, जिसके बाद उनकी नींद उड़ी है। साइबर सेल ने मंडल को उनके खाते में अचानक आए पैसे के बारे में पूछताछ के लिए 30 मई को बुलाया है।

मंडल का कहना है कि यह पैसा मेरे खाते में कैसे आया, मुझे नहीं पता। मंडल का कहना है, मेरे खाते में इतनी रकम होने के बारे में पुलिस का फोन व नोटिस आने के बाद मेरी नींद उड़ गई।