विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal News: संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर आग लगने से 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक, जानें ताजा अपडेट

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 07 Apr 2023 10:08 AM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2023 10:09 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। ...और पढ़ें

संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है
संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है

कोलकाता, पीटीआई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रेन सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं। किसी के मरने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बजबज- सियालदह खंड पर ट्रेन सेवाओं को किया गया निलंबित

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम लगी आग पर काबू पाने में दमकल की सात गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा। घटना के बाद पूर्वी रेलवे के बजबज-सियालदह खंड पर ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य है।'

20 से अधिक दुकानें जलकर खाक

अधिकारी ने कहा कि रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन आग में प्लेटफॉर्मों पर 20 से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।