Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में पुरातत्व विभाग को मिले सदियों पुराने शिक्षा केंद्र के अवशेष, भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं भी मिलीं

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 03:51 PM (IST)

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कोलकाता सर्किल के प्रमुख के अनुसार विभाग को खुदाई में शिक्षा केंद्र के कई अवशेष मिले हैं। उन्होंने कहा कि अवशेष की स्थापत्य कला नौवीं व दसवीं शताब्दी की है। खुदाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं भी मिली हैं। (संकेतात्मक फोटो)

    Hero Image
    भरतपुर गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं मिली।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले के बुदबुद इलाके के भरतपुर गांव में पुरातत्व विभाग को खुदाई में सदियों पुराने शिक्षा केंद्र के अवशेष मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कोलकाता सर्किल के प्रमुख शुभ मजुमदार ने बताया कि अवशेष की स्थापत्य कला नौवीं व दसवीं शताब्दी की मालूम होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुदाई में एक बड़ा सा कक्ष मिला

    पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी ने बताया कि खुदाई में एक बड़ा सा कक्ष मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि बौद्ध संन्यासी वहां ज्ञान अर्जित करते थे। यह कक्ष एक विशाल मकान के सबसे नीचे का हिस्सा बताया जा रहा है। कक्ष की दीवार में एक के बाद एक 16 ईंटों का स्तर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाके में 1971-72 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और बर्धमान विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से खुदाई शुरू हुई थी। उस समय वहां एक बौद्ध स्तूप का पता चला था।

    भगवान बुद्ध की कई छोटी-छोटी प्रतिमाएं मिली

    खुदाई में भगवान बुद्ध की कई छोटी-छोटी प्रतिमाएं भी मिली थीं। बौद्ध स्तूप के आसपास की जगह की खुदाई में ही कक्ष मिला है। मजुमदार ने कहा-'हम और खुदाई करके कक्ष को पूरी तरह जमीन से बाहर निकालना चाहते हैं। जिस बौद्ध स्तूप का पता चला है, वह हजारों साल पुराना है। इसके गुप्त वंश के बाद वाले युग के होने का अनुमान है। हम ज्यादा से ज्यादा जानकारी संग्रह करने की कोशिश कर रहे हैं।