Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में हिंसा के शिकार हुए 133 BJP कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण, सीएम हेमंत बिस्व सरमा का जताया आभार

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 07:34 PM (IST)

    बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के शिकार भाजपा के 133 कार्यकर्ता असम पहुंचे हैं। राज्य के सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने उन्हें शरण दी है। धुबरी जिले में उन्हें भोजन और आश्रय दिया गया है। बता दें कि इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा के शिकार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने असम में जाकर शरण ली थी। इसे लेकर राज्य की राजनीति में काफी बवाल मचा था।

    Hero Image
    बंगाल में हिंसा के शिकार हुए 133 BJP कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के शिकार भाजपा के 133 कार्यकर्ता असम पहुंचे हैं। राज्य के सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने उन्हें शरण दी है। धुबरी जिले में उन्हें भोजन और आश्रय दिया गया है।

    BJP कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण

    बता दें कि इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा के शिकार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने असम में जाकर शरण ली थी। इसे लेकर राज्य की राजनीति में काफी बवाल मचा था। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने असम में भाजपा कार्यकर्ताओं को शरण देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा को धन्यवाद दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संबित पात्रा ने बोला ममता बनर्जी पर हमला

    दूसरी ओर दिल्ली में भाजपा नेता संबित पात्रा ने हिंसा के लिए ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान 45 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। बंगाल में लोकतंत्र दम तोड़ रहा है। बंगाल पंचायत चुनाव में जिस प्रकार की हिंसा हो रही है, ऐसी हिंसा न पहले हमने सुनी थी और न ही देखी थी। चुनाव और हिंसा आज बंगाल में पर्यायवाची बन चुके हैं। नामांकन से लेकर आज तक 45 लोगों की हत्या हो चुकी है।

    कहां हैं विपक्षी दलों के नेता- संबित पात्रा

    संबित पात्रा ने आगे कहा कि अगर यही दृश्य किसी भाजपा शासित राज्य से आ रहा होता तो हाहाकार मच गया होता। ये सारे नेता, जो हाथ पकड़-पकड़ कर राज्यों में खड़े होते हैं, कहां हैं ये सारे नेता? कहां हैं लालू प्रसाद यादव, कहां हैं नीतीश कुमार और कहां हैं 'मोहब्बत की दुकान' खोलने वाले राहुल गांधी? भाजपा, इस पूरी व्यवस्था की, बंगाल में जिस प्रकार से लोगों की हत्या हो रही है, जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या हो रही है उसकी तीव्र निंदा करती है।