Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Archaeological Survey of India: कोलकाता के दमदम इलाके में खुदाई में तीन हजार साल पुरानी सभ्यता का पता चला

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 07:17 PM (IST)

    इतिहासकारों का कहना है कि हो सकता है कि यहां की सभ्यता उनके अनुमान से भी ज्यादा पुरानी हो सकती है। यहां स्थित क्लाइव हाउस की पहली मंजिल की ईंटों को दे ...और पढ़ें

    Hero Image
    खुदाई में मौर्यकाल और उससे कई सदी पहले की सभ्यता के निशान मिले हैं। सांकेतिक तस्‍वीर।

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोलकाता के दमदम इलाके में स्थित क्लाइव हाउस के आसपास खुदाई में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) को तीन हजार साल पुरानी सभ्यता का पता चला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कलकत्ता सर्किल के अधीक्षक शुभ मजुमदार ने बताया कि इससे पहले यहां हुई खुदाई में सात स्तरों पर सभ्यताओं के प्रमाण मिले थे। इस साल हुई खुदाई में मौर्यकाल और उससे कई सदी पहले की सभ्यता के निशान मिले हैं। हड्डी से बने हथियार पाए गए हैं, जिनके कार्बन की जांच की जा रही है। कुषाण युग के राजकुमार की एक पट्टिका मिली है, जो हाथी पर बैठा है। उसके एक हाथ में अंकुश और दूसरे हाथ में पैसे की थैली है। इससे पता चलता है कि उस काल में कितनी समृद्धि थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुमान से ज्‍यादा पुरानी हो सकती है यहां की सभ्‍यता

    यह भी पता चला है कि बाढ़ आने पर उस समय के लोग स्थायी रूप से इलाका छोड़कर चले नहीं जाते थे बल्कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद वापस यहीं आकर पुनर्वास करते थे। खुदाई में नारी की कई मूर्तियां मिली हैं, जो गुप्त युग की बताई जा रही हैं। गुप्त युग व उसके बाद के समय की टेराकोटा की कई चीजें भी मिली हैं, जो इस बात का संकेत देती है कि तब के लोग न सिर्फ बेहद सभ्य थे बल्कि शिल्पकला के प्रति उनकी गहरी दिलचस्पी भी थी। यहां की शिल्प कला पर देश के अन्य हिस्सों की शिल्प कला का भी प्रभाव दिखता है। यहां 200 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़े टीले से सभ्यता से जुड़े कई और निशान मिले हैं। इतिहासकारों का कहना है कि हो सकता है कि यहां की सभ्यता उनके अनुमान से भी ज्यादा पुरानी हो सकती है। परीक्षण के बाद ही ठोस तरीके से कुछ कहा जा सकेगा। यहां स्थित क्लाइव हाउस की पहली मंजिल की ईंटों को देखकर अनुमान लगाया जाता है कि यह घर अठारहवीं शताब्दी से पहले बनाया गया था।