Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Puja pandal: राम मंदिर से प्रेरित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, 16 अक्टूबर को जाएंगे कोलकाता

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 02:18 PM (IST)

    कोलकाता की प्रमुख दुर्गा पूजा कमेटियों में से एक संतोष मित्र स्क्वायर ने इस साल अयोध्या में निर्मित हो रहे राम मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाय ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमित शाह कोलकाता में दुर्गा पुजा पंडाल का करेंगे उद्घाटन। फाइल फोटो।

    एएनआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा देश और दुनिया में काफी लोकप्रिय है। यहां पर दुर्गा पूजा का पंडाल अलग-अलग थीम पर बनाई जाती है। इस बार कोलकाता की प्रमुख दुर्गा पूजा कमेटियों में से एक संतोष मित्र स्क्वायर (Santosh Mitra Square Puja Committee) ने इस साल अयोध्या में निर्मित हो रहे राम मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया है। 16 अक्टूबर को इस राम मंदिर-थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर है पूजा की थीम

    भाजपा नेता सजल घोष ने बताया कि संतोष मित्रा स्क्वायर में पंडाल का उद्घाटन समारोह शाम चार बजे होगा। इस विशेष दुर्गा पूजा को सजल घोष की पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष पूजा उत्सव की थीम राम मंदिर है, जो अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के निर्माण से प्रेरित होकर बनाया गया है। वहीं, संतोष मित्रा चौक स्थित पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

    यह भी पढ़ेंः कोलकाता में बनेगा राम मंदिर की तर्ज पर दुर्गापूजा पंडाल, उद्घाटन करने आ सकते हैं अमित शाह

    पहले भी कर चुके हैं पंडाल का उद्घाटन

    मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह इससे पहले भी कोलकाता से सटे विधाननगर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर चुके हैं। संतोष मित्र स्क्वायर की दुर्गा पूजा कोलकाता समेत पूरे राज्य में विख्यात है। इससे भाजपा नेता सजल घोष जुड़े हुए हैं। संतोष मित्र स्क्वायर ने पिछले साल 'आजादी का अमृत महोत्सव' को अपना थीम बनाया था। यहां राजस्थान का लक्ष्मी नारायण मंदिर, दिल्ली का लाल किला और सोने की दुर्गा प्रतिमा देखने को मिल चुकी है।

    यह भी पढ़ेंः Kolkata: मासिक धर्म के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा कोलकाता का यह पंडाल, लाखों रुपये में बनकर हुआ तैयार