Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलापन बंदोपाध्याय ने बंगाल के नए मुख्य सचिव का पदभार संभाला, राजीव सिन्हा बने WBIDC के अध्यक्ष

    By Vijay KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:28 PM (IST)

    अलापन ने राजीव सिन्हा का स्थान लिया है जो एक दिन पहले सेवानिवृत्त हो गए। वैसे इनाम के तौर पर राज्य सरकार ने सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (डब्ल्यूबीआइडीसी) का 3 वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष बनाया है।

    भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी हैं अलापन बंदोपाध्याय।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी अलापन बंदोपाध्याय ने गुरुवार को औपचारिक रूप से बंगाल के नए मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्होंने राजीव सिन्हा का स्थान लिया है जो एक दिन पहले सेवानिवृत्त हो गए। वैसे इनाम के तौर पर राज्य सरकार ने सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (डब्ल्यूबीआइडीसी) का 3 वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष बनाया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गृह, सूचना और परिवहन विभाग के सचिव रह चुके

    सिन्हा ने सेवानिवृत्ति के बाद बंदोपाध्याय को राज्य के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। अलापन बंधोपाध्याय मुख्य सचिव बनने से पहले गृह, सूचना और परिवहन विभाग के सचिव रह चुके हैं तथा वह दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। 

    हरिकृष्ण द्विवेदी ने भी गृह सचिव का पदभार संभाला

    वहीं बंदोपाध्याय के मुख्य सचिव बनने के बाद उनकी जगह हरिकृष्ण द्विवेदी ने इस दिन गृह सचिव का पदभार संभाला। द्विवेदी इससे पहले राज्य के वित्त सचिव के पद पर थे। वहीं, उनकी जगह मनोज पंत ने नए वित्त सचिव के रूप में पदभार संभाला। 

    29 सितंबर को खुद मुख्यमंत्री ममता ने घोषणा की

    इन सभी शीर्ष पदों पर नई नियुक्ति को लेकर 29 सितंबर को खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी। दूसरी ओर, राजीव सिन्हा ने भी इस दिन पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।