Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता के राजारहाट न्यूटाउन में खुला एयरक्राफ्ट म्यूजियम,सीएम ममता बनर्जी ने किया उद्घाटन

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2022 06:15 PM (IST)

    विशाखापत्तनम के बाद कोलकाता के राजारहाट न्यूटाउन में भी एयरक्राफ्ट म्यूजियम खुल गया। ममता ने उद्घाटन के बाद कहा- इस विमान ने 30 सालों तक देश का कार्य किया अब लोगों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    Hero Image
    कोलकाता के राजारहाट न्यूटाउन में भी एयरक्राफ्ट म्यूजियम का उदघाटन समारोह में सीएम ममता बनर्जी व अन्‍य। फोटो स्रोत: एएनआइ।

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। विशाखापत्तनम के बाद कोलकाता के राजारहाट न्यूटाउन में भी एयरक्राफ्ट म्यूजियम खुल गया। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस विमान ने 30 सालों तक देश का कार्य किया। अब यह लोगों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह विशेष संग्रहालय नौसेना के विशेष विमान में बनाया गया है। इससे पहले विशाखापत्तनम में ऐसा संग्रहालय स्थापित किया गया था। जहां बंगाल के लोग अधिक जाते थे। पर अब, कोलकाता में भी वैसा ही म्यूजियम खुल गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संग्रहालय काफी लोकप्रिय होगा। दिसंबर 2019 में संग्रहालय के निर्माण पर राज्य के साथ बातचीत को अंतिम रूप दिया गया था। इसके बाद न्यूटाउन में काम भी शुरू हुआ था। पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन(हिडको),न्यू टाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण(एनकेडीए) और नौसेना ने संयुक्त रूप से इस संग्रहालय का निर्माण किया है।

    संग्रहालय में लोगों को दुश्मन के हमलों का सामना करने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। विमान के अंदर और उसके उपकरणों को निकट से देखने का भी अवसर मिलेगा। इस संग्रहालय का उद्देश्य नौसेना के प्रति देश की नई पीढ़ी की रुचि बढ़ाना भी है। नौसेना का विशेष विमान टीयू 142 लगभग 30 वर्षों से देश की सेवा में था। रूस निर्मित यह विमान एक बार ईंधन भरने के बाद लगातार 16 घंटे तक उड़ान भर सकता था। इस विमान की मदद से कई आपरेशनों को अंजाम दिया गया था। नौसेना से अब रिटायर होने के बाद इस विमान को म्यूजियम बना दिया गया है। इस मौके पर नौसेना के अधिकारियों के अलावे राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम, अरूप विश्वास मौजूद थे।