Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikkim Flash Flood: वायु सेना सिक्किम में चला रही है आपदा राहत अभियान, अभी भी105 से अधिक लोगों की तलाश जारी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 11:59 AM (IST)

    Disaster relief operations in Sikkim बीते दिन सिक्किम में बादल फटने के बाद आए फ्लैश फ्लड में काफी तबाही देखने को मिला। कई लोगों की मौत हो गई तो सड़क और पूल टूट गए। यह तबाही इतनी भयानक थी कि अभी भी सिक्किम इससे उबर नहीं पाया है। भारतीय वायुसेना ने सिक्किम में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू कर दिया है।

    Hero Image
    भारतीय वायुसेना सिक्किम में चला रही है आपदा राहत अभियान (जागरण ग्राफिक्स)

    पीटीआई, कोलकाता। भारतीय वायुसेना ने तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से तबाह हुए सिक्किम में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू कर दिया है। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के कारण उससे उत्पन्न हुए कीचड़ और मलबे से अब तक सेना के नौ जवानों सहित तैंतीस शव बरामद किए गए हैं। वहीं इस तबाही में राज्य के अधिकारियों ने कहा कि 105 से अधिक लोगों की तलाश जारी है जो अभी भी लापता हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरी पश्चिम बंगाल से सटे जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने कहा है कि नदी की निचली धारा से 40 शव निकाले गए हैं।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सिक्किम और पश्चिम बंगाल द्वारा बताए गए आंकड़ों में कुछ दोहराव हो सकता है, हालांकि दोनों राज्य अपने-अपने बचाव प्रयासों के बारे में एक-दूसरे को सूचित कर रहे हैं।

    मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू

    रक्षा अधिकारी ने कहा, "वायुसेना दिवस पर वायुसेना ने सिक्किम के बाढ़ पीड़ितों के लिए वायु सेना स्टेशन बागडोगरा से मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया।" उन्होंने आगे कहा कि वायु सेना ने रविवार से चिनूक और एमआई 17 V5 हेलीकॉप्टरों द्वारा गरुड़ कमांडो, संचार उपकरण, ईंधन, दवाएं और बचाव उपकरण राज्य में ले जाना शुरू कर दिया।

    अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों तक पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसने छोटे हिमालयी राज्य को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रक्षा अधिकारी ने कहा, "मौसम की स्थिति में सुधार होते ही फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों को तैयार रखा गया है।"

    यह भी पढ़ें- Sikkim Flash Flood: सिक्किम में बांस के एक पुल पर टिकी तीन हजार पर्यटकों की जिंदगी, जलप्रलय के बाद फंसे लोग

    यह भी पढ़ें- Sikkim Flash Flood: सिक्किम में राहत और बचाव कार्य हुआ तेज, ITBP ने 56 को बचाया; 81 लोग अभी भी लापता