विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते', डॉक्टरों के साथ बैठक में बोलीं ममता बनर्जी

Published: Sat, 14 Sep 2024 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 09:22 PM (IST)

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों अपनी मांगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के ...और पढ़ें

आंदोलन कर रहे डॉक्टरों से मिलीं ममता बनर्जी (फोटो-एएनआई)
आंदोलन कर रहे डॉक्टरों से मिलीं ममता बनर्जी (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. बैठक की वीडियो ग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग करवाने की मांग कर रहे डॉक्टर
  2. सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद इसे आपको प्रदान करेंगे- ममता

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों अपनी मांगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

डॉक्टर बैठक की वीडियो ग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग करवाने की मांग कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से बातचीत की और उन्हें समझाया। ममता ने डॉक्टरों से कहा, आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते,  हम बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे, लेकिन SC से मंजूरी के बाद ही हम आपको वो उपलब्ध कराएंगे।

'लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दे सकते'

मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिकित्सकों से कहा, आरजी कर गतिरोध खत्म होने के लिए कई दिनों से बैठक का इंतजार कर रही हूं। उन्होंने कहा, आरजी कर मुद्दा अदालत के समक्ष है, हम लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दे सकते। ममता ने आगे कहा, बैठक की वीडियो-रिकॉर्डिंग करेंगे, सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद इसे आपको प्रदान करेंगे।

 लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े जूनियर डॉक्टर अर्नब मुखर्जी?

सीएम ममता बनर्जी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे जूनियर डॉक्टरों में से एक डॉ अर्नब मुखर्जी कहते हैं, 'हमने इस बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग संभव नहीं है।  हमने मुख्य सचिव से कहा कि हम लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। हमने यह भी कहा कि कृपया हमारे वीडियोग्राफर पर विचार करें ताकि वह बैठक को रिकॉर्ड कर सके और उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा कारणों से है।

हम लाइव स्ट्रीमिंग चाहते हैं ताकि इस चर्चा और बैठक की उचित पारदर्शिता बनी रहे और विरोध स्थल पर मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर भी जान सकें कि इस बैठक में क्या हुआ, इसलिए हम अपनी इच्छानुसार सीएम आवास के मुख्य द्वार के सामने लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे हैं। 

'हमने राज्य सरकार को एक मेल भेजा है'

इस मुलाकात के बाद उनमें से एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, 'हम गतिरोध को हल करने के लिए कहीं भी और कभी भी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने को तैयार हैं। हम आज दोपहर उनकी यात्रा का स्वागत करते हैं। यह एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। हमने राज्य सरकार को एक मेल भेजा है।' इसके मद्देनजर ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को आज शाम छह बजे अपने आवास पर मिलने बुलाया।