Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कई रहस्य सामने आएंगे... ममता नहीं चाहतीं ठीक से जांच हो' कोलकाता कांड पर अधीर रंजन का बड़ा आरोप

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 06:25 PM (IST)

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। चौधरी का कहना है कि इस मामले में अगर ठीक से जांच हुई तो कई रहस्य सामने आएंगे। मगर सीएम ममता बनर्जी ठीक से जांच नहीं चाहती हैं।

    Hero Image
    ममता बनर्जी और अधीर रंजन चौधरी। (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मगर इस बीच पश्चिम बंगाल के बड़े कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा आरोप लगाया है। चौधरी ने इस मामले में राज्य की सीएम ममता बनर्जी को घेरा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: बंगाल में नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस आज कोलकाता में निकालेगी रैली; TMC भी करेगी प्रोटेस्ट

    अधीर रंजन ने कहा, "ममता बनर्जी नहीं चाहती कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि सही से जांच होने पर कई रहस्य सामने आएंगे। वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह निरर्थक बातें कर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लोग डरेंगे नहीं, क्योंकि यह एक जन आंदोलन बन गया है।"

    डॉक्टरों की मांग जायज: ममता

    महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद कोलकाता में लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। भाजपा और छात्र संगठन के अलावा डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में वे डॉक्टरों के साथ हैं। उनकी मांगें जायज हैं।

    मैंने कभी धमकी नहीं दी

    ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैंने कुछ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान देखा है। यह बुधवार को हमारे छात्रों के कार्यक्रम में हमारे भाषण के संदर्भ में चलाया जा रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने छात्रों व उनके आंदोलन के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला। मैं उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करती हूं। यह आंदोलन वास्तविक है। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं लेकिन मैंने उन्हें धमकी नहीं दी। यह पूरी तरह से झूठ है।

    नौ अगस्त को मिली थी महिला डॉक्टर की लाश

    बता दें कि नौ अगस्त को प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजय रॉय नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय समेत सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प, 200 से अधिक गिरफ्तार; भाजपा ने बंगाल बंद का किया एलान