Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कोलकाता के बाद जलपाईगुड़ी में बनेगा बुर्ज खलीफा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Oct 2021 05:56 PM (IST)

    - गोमस्तापाड़ा नबारुण संघ क्लब व पाठागार अपने 56 वें वर्ष पर बना रहा बुर्ज खलीफा का पंडाल -पंड

    Hero Image
    कोलकाता के बाद जलपाईगुड़ी में बनेगा बुर्ज खलीफा

    - गोमस्तापाड़ा नबारुण संघ क्लब व पाठागार अपने 56 वें वर्ष पर बना रहा बुर्ज खलीफा का पंडाल

    -पंडाल की ऊंचाई 50 फीट होगी, ऊपर से टावर लगाई जाएगी

    - लाइटिंग के लिए कोलकाता और सिलीगुड़ी से पहुंचेंगे कारीगर जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: कोलकाता के बाद अब जलापईगुड़ी में दुबई के बुर्ज खलीफा का आनंद ले पाएंगे। इस वर्ष काली पूजा में जलपाईगुड़ी गोमस्तापाड़ा नबारुण संघ क्लब व पाठागार अपने 56 वें वर्ष पर विश्व की सबसे ऊंची टावर बुर्ज खलीफा का पंडाल बनाने जा रहे हैं। आयोजक कमेटी की ओर से सचिव राजेश मंडल ने कहा कि कोलकाता के श्रीभूमि में बनाए गए बुर्ज खलीफा के पंडाल के तर्ज पर ही यहां पंडालन का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब 50 फीट की होगी। उसके ऊपर टावर होगी। प्रशासनिक नियमों को मानकर ही पंडाल की लंबाई तय की गई है। उन्होंने कहा कि पंडाल में आकर्षणीय लाइट भी की जाएगी। सिलीगुड़ी और कोलकाता के इलेक्ट्रिक कर्मियों द्वारा ही लाइटिंग की जाएगी। इस पूजा के लिए बजट कुल 10 लाख रुपये रखा गया है। पूजा के दौरान कोरोना नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इस बार इंडोर पंडाल नहीं किया जा रहा है। श्रद्धालु बाहर से ही पूरे पंडाल और प्रतिमा का आनंद ले पाएं। साथ ही पूजा के दौरान किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। पंडाल निर्माण को लेकर जोरों से तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि इस बार कोलकाता के श्रीभूमि में विश्व की सबसे ऊंची टावर के बुर्ज खलीफा के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया था। जो श्रद्धालुओं को काफी पंसद आया। यही कारण कि इस बार काली पूजा के रूप से प्रसिद्ध जलपाईगुड़ी में भी बुर्ज खलीफा के तर्ज पर ही पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें