नारी सशक्तीकरण को महिला समिति प्रयासरत
जागरण संवाददाता दुर्गापुर शहर के विधाननगर में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बंगाल प्रांतीय अ

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : शहर के विधाननगर में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बंगाल प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें बंगाल प्रांत के विभिन्न शाखा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जहां बेहतर ढंग से सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया गया। वहीं नारी सशक्तीकरण को काम करने वाली शहर की दो महिलाओं कृष्णा सुर एवं मंजू चांडक को सम्मानित किया गया। दुर्गापुर की मेयर अनिदिता मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के अगले दो वर्ष के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में उत्तर कोलकाता की बबीता बागड़िया, सचिव उत्तर कोलकाता की पिकी धानुका एवं कोषाध्यक्ष के रूप में दक्षिण कोलकाता की सुनीता अग्रवाल के नाम की घोषणा हुई।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लाखोटिया ने कहा कि प्रांत का अधिवेशन हुआ एवं नई कमेटी की घोषणा हुई। इस अधिवेशन में सभी शाखाओं के दो साल के काम को प्रस्तुत किया गया। उनके काम के अनुसार बेहतर करने वाली शाखा को सम्मानित किया गया, ताकि वे उत्साहित है। बंगाल प्रांत में 37 शाखाएं है, उसमें 30 शाखाओं की प्रतिनिधि मौजूद थी। जहां बेहतर काम के लिए रानीगंज, कोलकाता एवं उत्तर कोलकाता शाखा को सम्मानित किया गया। अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि रानीगंज ने महिला सशक्तिकरण एवं कोविड में काम किया है। 30 से अधिक युवतियों की शादी करवाई, कोविड में कई लोग भूख से परेशान थे। उनलोगों तक भोजन पहुंचाया। संगठन की ओर से नेत्र दान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। हमलोग जनजागरण, नारी सशक्तिकरण, बाल विकास, पर्यावरण, रक्तदान व नेत्रदान के लिए काम कर रहे है। खुद नेत्रदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक कर रहे है। हमारे संगठन की एक सौ महिलाओं ने नेत्रदान किया है। दो हजार यूनिट रक्तदान दो वर्ष में किया गया। मौके पर राष्ट्रीय सचिव रेखा लाखोटिया, कोषाध्यक्षा स्वेता टिबरेबाल, दुर्गापुर शाखा की अध्यक्ष मंजू बियानी, दीपा राठी, ज्योति अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, वीनिता अग्रवाल, सरिता सराफ आदि मौजूद थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।