खाली गाड़ी से टोल टैक्स वसूलने से भड़के मालिक
जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के अंगदपुर रोड में हेनीमेन सरनी में ट्रक गु

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर :
दुर्गापुर शहर के अंगदपुर रोड में हेनीमेन सरनी में ट्रक गुजरने पर टोल टैक्स वसूला जाता है। खाली गाड़ी से टोल टैक्स न लेने की मांग पर रविवार को ट्रक मालिक संगठन दुर्गापुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष दुर्गा यादव ने कहा कि दुर्गापुर नगरनिगम के अन्य टोल प्लाजा पर केवल भर्ती गाड़ी से टोल टैक्स लिया जाता है। लेकिन अंगदपुर रोड हेनीमेन सरनी में माल उतारकर लौट रहे खाली गाड़ियों से भी टोल टैक्स लिया जाता है। इस टोल टैक्स की जिम्मेदारी दुर्गापुर नगरनिगम ने एक निजी संस्था को दी है। ट्रक चालक यशवीर सिंह ने कहा कि यहां दो बार में चार सौ रुपया टोल टैक्स देना पड़ता है। ऐसी स्थिति शहर के अन्य किसी औद्योगिक क्षेत्र में नहीं है। हमलोग विरोध करते है, लेकिन उसका कोई फल नहीं मिलता है। सरकारी नियम के अनुसार सभी गाड़ी चल रही है, फिर भी यहां अतिरिक्त टोल वसूला जा रहा है, जिसे बंद करना होगा।
वहीं संस्था के प्रकाश दुबे ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो अंगदपुर औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ी किराया पर देना बंद कर देना होगा। अगर गाड़ी देना बंद किया जाए तो कई लोगों को समस्या होगी। औद्योगिक कारखानों में परिवहन भी ठप हो जाएगा। यहां एक बार टोल लिया जाए, इस बारे में एक माह पहले भी पत्र दिया गया था। लेकिन कोई सार्थक उत्तर नहीं मिला। अगर हमारी समस्या दूर नहीं हुई तो टोल प्लाजा के सामने गाड़ी खड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। टोल वसूलने वाले कर्मियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। जिसके बाद निर्णय हुआ कि केवल भर्ती गाड़ियों से ही टोल लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।