Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेतन स्लिप में गड़बड़ी को दूर करने की मांग

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 16 Mar 2022 05:53 PM (IST)

    वेतन स्लिप में गड़बड़ी को दूर करने की मांग

    Hero Image
    वेतन स्लिप में गड़बड़ी को दूर करने की मांग

    वेतन स्लिप में गड़बड़ी को दूर करने की मांग

    संवाद सहयोगी, उखड़ा : ईसीएल के कर्मियों के वेतन स्लिप में इस बार विसंगति देखी जा रही है। जिसके कारण श्रमिकों में प्रबंधन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। वहीं श्रमिक संगठन भी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। केंदा क्षेत्र के सिदुली कोलियरी में वेतन स्लिप में गड़बड़ी को लेकर एटक की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां एटक नेताओं ने जल्द से जल्द गडबड़ी को दूर करने की मांग की, अन्यथा जोरदार आंदोलन की बात कही। एटक के नेता राजू राम एवं केदार पांडे ने कहा कि ईसीएल प्रबंधन की लापरवाही के चलते आज श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होली का पर्व है, ऐसे समय में इतनी गड़बड़ी हुई। जिसके कारण श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसी गलती स्वीकार नहीं की जा सकती है। ईसीएल प्रबंधन को जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना चाहिए। क्योंकि श्रमिक काफी मेहनत से कोयला उत्पादन करते है। प्रकृति के विपरित जाकर काम करते है। अधिकारियों ने भी जल्द से जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर भगवान पासवान, कृष्णा आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें