Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durgapur: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

    By Yashodhan SharmaEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 05:34 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के बेनाचिति में पांडेश्वर थाने की पुलिस ने दहेज के कारण अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति शिवा पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांडवेश्वर के एबीपीट कॉलोनी का निवासी है। गुरुवार उसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया जहां उसकी जमानत नामंजूर हो गई एवं 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया।

    Hero Image
    पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

    संवाद सहयोगी,बेनाचिति/ दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के बेनाचिति में पांडेश्वर थाने की पुलिस ने दहेज के कारण अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति शिवा पासवान को गिरफ्तार किया है।

    आरोपित पांडवेश्वर के एबीपीट कॉलोनी का निवासी है। गुरुवार उसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत नामंजूर हो गई एवं पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

    पति पर हत्या का आरोप

    आरोपित के खिलाफ बुधवार को पांडवेश्वर थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। इसमें कहा गया था कि शादी के बाद से ही पत्नी पर अत्याचार होता था और  अंत में पति व अन्य ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज उत्पीड़न का भी लगा आरोप

    पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने एवं दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया। शिवा की पत्नी का शव कुछ दिन पहले एबीपीट इलाके के घर में फंदे से लटकता हुआ था, जिसकी सूचना मिलने पर उसके मायके वाले पहुंचे थे एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।