Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विहिप की स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 10 Aug 2020 08:01 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थापित विश्व हिदू परिषद विहिप ने अपनी

    विहिप की स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम

    जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थापित विश्व हिदू परिषद विहिप ने अपनी स्थापना दिवस पर कोरोना काल में भी कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। विहिप के उत्तर बंगाल प्रांत संगठन मंत्री अनूप मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह नगर अध्यक्ष लक्ष्मण बंसल, जिला सचिव राकेश अग्रवाल व सुशील रामपुरिया ने कहा कि 29 अगस्त 1964 को मुंबई के संदीपनी मुनि के आश्रम में इसकी स्थापना की गयी थी। उसके बाद से प्रति वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित होते है। 11 अगस्त का जन्माष्टमी है। वर्चुअल बच्चों के चित्र प्रतियोगिता व भारत माता मंदिर में पूजन व कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में धर्मांतरण रोकने, गौ हत्या रोकने, लव जिहाद आदि पर नजर रखकर हिन्दुत्व की रक्षा सुरक्षा के लिए कार्य करेगा। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस एवं अखंड भारत संकल्प दिवस कृष्ण जन्माष्टमी को मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। सभी कार्य इस दिन कार्यकर्ता इस दिन अपने अपने घरों पर विशेष पूजा अर्चना कर स्थापना दिवस एवं संकल्प दिवस मनाएंगे। संगठन की अपेक्षा अनुरूप सभी दायित्ववान कार्यकर्ताअपने दायित्व को निभा रहे हैं। कोरोनावायरस के इस विषम परिस्थिति में सभी से स्वयं सुरक्षित रहने एवं सरकार के द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें