Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम सिक्किम के देनताम में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय तमु (गुरुंग) सम्मेलन शुरू

    By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 06:33 PM (IST)

    अंतर्राष्ट्रीय तमु परिषद (आईटीसी) द्वारा आयोजित सम्मेलन में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (पीएस गोले) मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में विश्व के ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (पीएस गोले) सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए। जागरण फोटो।

    गंगटोक, संवाद सूत्र।  11 अक्टूबर पश्चिम सिक्किम के देनताम बाजार परिसर में तीन दिवसीय ‘दूसरा अंतर्राष्ट्रीय तमु (गुरुंग) सम्मेलन’ आरंभ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय तमु परिषद (आईटीसी) द्वारा आयोजित सम्मेलन के प्रथम दिन सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (पीएस गोले) मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में विश्व के करीब 25 देशों के गुरुंग प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विश्व में स्थायी और अस्थायी रूप से रहते आए गुरुंग समुदाय बीच एकता, पहचान और समृद्धि की ओर ले जाना है। भाषिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषय में चर्चा के साथ ही अंतिम दिन आईटीसी का विधान पारित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संस्थापक सभापति रेशम गुरुंग ने कहा

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय तमु परिषद के संस्थापक सभापति रेशम गुरुंग ने कहा कि यह सम्मेलन नेपाल के काठमांडू में आयोजित प्रथम सम्मेलन से भी सुंदर ढंग में आयोजित किया गया है। नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री उपस्थित रहते है, लेकिन उनके अनुहार के साथ हमारा अनुहार नहीं मिलता है। इधर सिक्किम के मुख्यमंत्री का वर्ण हमारा जैसा ही है इसी कारण हमें यहां अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही सिक्किम का भौगोलिक क्षेत्र और यहां का रहन-सहन एक समान है। उन्होंने किसी भी जाति, पार्टी व शासक के नाम लिए बगैर कहा कि नेपाल के शासकों को यह जानना चाहिए की मंगोल वर्ण के लोग भी अच्छा शासन कर सकते है।

    गुरुंग को जनजाति की मान्‍यता दिलाने का अनुरोध 

    सिक्किम को प्रतिनिधित्व करते हुए सिक्किम पुलिस के डीआईजी रेंज प्रवीण गुरुंग ने सिक्किम में गुरुंग जाति का इतिहास विषय में जानकारी दी। उन्होंने गुरुंग समुदाय द्वारा सिक्किम की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में दिए गए योगदानों को याद किया। उन्होंने जानकारी दी है कि गुरुंग जाति भी अनुसूचित जनजाति से वंचित बना है। सम्मेलन को अखिल भारतीय तमु (गुरुंग) बौद्ध महासंघ की अध्यक्ष कला गुरुंग ने भी संबोधित किया। पश्चिम बंगाल को प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिम बंगाल गुरुंग विकास एवं सांस्कृतिक बोर्ड के अध्यक्ष खगेंद्र गुरुंग ने कहा कि भाषा, संस्कार संस्कृति और वेशभूषा संरक्षण के लिए बोर्ड आईटीसी के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने भारतीय गुरुंग जाति को जनजाति की मान्यता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पीएस गोले को पहल करने का भी अनुरोध किया। गुरुंग राष्ट्रीय परिषद (नेपाल) के उप-महासचिव अधिवक्ता राजू गुरुंग ने नेपाल की तरफ से अपनी प्रतिवेदन प्रस्तुत की। इसके साथ ही अन्य देश से आए प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

     

    केंद्रीय राज्य मंत्री भगवंत खुबा बुधवार को पहुंचेंगे गंगटोक

    केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा और रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा सिक्किम का दौरा करेंगे। वह 12 अक्टूबर बुधवार से 14 अक्टूबर तक सिक्किम भ्रमण करेंगे। जानकारी मिली है कि वह बुधवार सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। इस दौरान मंत्री खुबा पश्चिम सिक्किम के गेजिंग और सोरेंग जिला के लिए आयोजन होने वाली समन्वय बैठक में भाग लेंगे। वे दोनों आकांक्षी जिलों के विकास कार्य और यहां लागू किए गए योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। मंत्री खुबा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित विषयों में जानकारी लेंगे। बताया गया है कि उनका सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग से भी मुलाकात करने की संभावना है। मंत्री खुबा 14 अक्टूबर 2022 को सिक्किम से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।