विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीपुरद्वार जं.-सिकंदराबाद के बीच चलेगी सपर स्पेशल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2022 08:02 PM (IST)

- कटिहार- दिल्ली जं. चंपारण हमसफर एक्सप्रेस की सेवाएं भी फिर से होंगी शुरू जागरण संवाददा

अलीपुरद्वार जं.-सिकंदराबाद के बीच चलेगी सपर स्पेशल
अलीपुरद्वार जं.-सिकंदराबाद के बीच चलेगी सपर स्पेशल

- कटिहार- दिल्ली जं. चंपारण हमसफर एक्सप्रेस की सेवाएं भी फिर से होंगी शुरू

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: पू. सी. रेल ने दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अलीपुरद्वार जंक्शन - सिकंदराबाद - अलीपुरद्वार जं. के बीच एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के पाच ट्रिप को दोनों दिशाओं में संचालित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कटिहार-दिल्ली जं-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस की सेवाएं फिर से शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सीपीआरओ सब्यसाची दे ने बताया कि विशेष ट्रेन 05479 अलीपुरद्वार जं. - सिकंदराबाद 08 जुलाई से 05 अगस्त, 2022 तक सभी शुक्रवार को अलीपुरद्वार जं. से 22.30 बजे रवाना होकर प्रत्येक रविवार को 16.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। विशेष ट्रेन 05480 सिकंदराबाद-अलीपुरद्वार जं. सिकंदराबाद से 11 जुलाई से 08 अगस्त, 2022 तक सभी सोमवार को 16.35 बजे रवाना होगी और प्रत्येक बुधवार को 10.00 बजे अलीपुरद्वार जं. पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में 20 कोच होंगे। इसमें 01 एसी थ्री टियर कोच, 01 एसी 2 टियर कम 3 टियर कोच, 02 जनरल सीटिंग, 14 स्लीपर क्लास कोचे और 02 सेकंड क्लास सीटिंग कम लगेज कोच होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 15705 कटिहार - दिल्ली जं. चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 14 जुलाई से सोमवार और गुरुवार को कटिहार से 07.50 बजे अपनी सेवा फिर से शुरू करेगी और मंगलवार और शुक्रवार को 11.45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 15706 दिल्ली जंक्शन- कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 15 जुलाई से मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली जं. से 16.35 बजे अपनी सेवा फिर से शुरू करेगी और बुधवार और शनिवार को 18.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में 13 कोच होंगे। इसमें 10 एसी थ्री टियर कोच, 01 पेंट्री कार, 01 सेकंड लगेज, गार्ड और दिव्याग कंपार्टमेंट और 01 ब्रेक, लगेज कम जेनरेटर कार होगी।

उन्होंने आगे कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सूची का विवरण आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा विभिन्न समाचार पत्रों तथा पू. सी. रेल के सोशल मीडिया प्लेटफामरें पर भी अधिसूचित किया जा रहा है । यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।