Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम छोटा राज्य है, फिर भी मोदी सरकार ने दो स्मार्ट सिटी दिए: डा. आशा लाकड़ा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jun 2022 09:30 PM (IST)

    संसू.गंगटोक भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं राची नगर निगम की मेयर डा. आशा लकड़ा

    Hero Image
    सिक्किम छोटा राज्य है, फिर भी मोदी सरकार ने दो स्मार्ट सिटी दिए: डा. आशा लाकड़ा

    संसू.गंगटोक: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं राची नगर निगम की मेयर डा. आशा लकड़ा सिक्किम भ्रमण पर यहां पहुंचीं। वह मोदी सरकार के 8 वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 15 दिवसीय सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान अंतर्गत वह सिक्किम आई है। डॉ. लाकड़ा यहां संवाददाताओं से बात कर रही थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. लाकड़ा ने रविवार गंगटोक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी की संदेश गाव-गाव में पहुंचा रहे है कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिक्किम को विभिन्न सौगात दिया है। इसमें जनधन योजना भी एक है। पहले बैंक के अधिकारी खाता खोलना नहीं मानते थे, लेकिन मोदी सरकार ने बिन पैसा खाता खोल दिया। उसी खाते के माध्यम से आज महिलाएं मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिक्किम के प्रत्येक घर में नल और जल प्रदान किया है। सचिव ने सिक्किम छोटा सा राज्य है फिर भी मोदी सरकार ने सिक्किम को दो स्मार्ट सिटी (गंगटोक और नामची) प्रदान किए हैं। उन्होंने सिक्किम भ्रमण के क्रम में नामची और यहा स्मार्ट सिटी परियोजना का भी भ्रमण करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में ढिलाई हो रही है। मोदी सरकार के द्वारा दिए गए इस परियोजना को आगा बढ़ाना आवश्यक है।

    उन्होंने आगे कहा कि उपचार के अभाव में जान गंवा रहे थे। लेकिन मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू किया। आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से लाभार्थी एम्स जैसे अस्पताल में अपनी उपचार कर रहे है। इसके साथ ही राशन योजना के तहत देशवासी निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर रहे है। उन्होंने पीएमजीएसवाई, हवाई अड्डा, जैविक खेती, कौशल विकास आदि योजना से सिक्किम लाभान्वित है कहा।

    --

    चित्र परिचय: गंगटोक में संवाददाताओं से संबोधित करती हुई डा. आशा लाकड़ा

    comedy show banner
    comedy show banner