Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम के राज्यपाल गंगाराम ने ग्रामीणों से विकास योजनाओं में भागीदार बनने का किया आह्वान

    By Rajesh PatelEdited By:
    Updated: Mon, 26 Nov 2018 02:33 PM (IST)

    सिक्किम के राज्यपाल गंगाराम अपने द्वारा गोद लिए गांव में जाकर ग्रामीणों को विकास योजनाओं में भागीदार बनने का आह्वान किया। कहा कि यहां की जैविक खेती अन्य राज्यों के लिए मिसाल है।

    सिक्किम के राज्यपाल गंगाराम ने ग्रामीणों से विकास योजनाओं में भागीदार बनने का किया आह्वान

    गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने अपने द्वारा गोद लिए उत्तरी सिक्किम काबी-तिंगदा विस अंतर्गत नावे सोतक ग्राम पंचायत यूनिट में पहुंचे और ग्रामीणों को विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उत्तरी सिक्किम पेंलोंग में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष टासी डोमा को स्कूटी भी दी है।
    इस अवसर उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत भी की। राज्यपाल ने कहा कि गांव के विकास के लिए भविष्य में आदर्श गांव बनाने के लिए यह गुरु योजना है। क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गांव को सशक्त बनाने की योजना बनाई थी। उनकी इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर का योगदान देना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग के साथ मिलकर राजभवन उक्त ग्राम पंचायत यूनिट की पूरी तरह से देखभाल करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
    उन्होंने भारत के अन्य राज्यों के तुलना में सिक्किम का ग्रामीण जनजीवन बेहतर होने तथा विकास के मामले में आगे होने की बात कही। कहा कि जैविक खेती से किसान अपनी आय बढ़ाएं। यह समय की मांग भी है। उन्होंने सिक्किम में की इस जैविक खेती को अन्य राज्यों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने हाल ही सिक्किम को जर्मनी में फ्यूचर पालिसी गोल्ड अवार्ड से सम्मानित होने का जिक्र किया। यह सिक्किम के लोगों के परिश्रम एवं मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के प्रयास का परिणाम बताया। इस अवसर पर ग्रामीण प्रबंधन एवं विकास मंत्री एसबी सुबेदी, काबी-लुंगचोक विस के विधायक उगेन नीडुप व ग्रामीण प्रबंधन एवं विकास सचिव सीएस राव उपस्थित थे।
     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें