Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-भूटान व भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी पर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 12 Mar 2022 07:59 PM (IST)

    देश की हिफाजत- देश की सुरक्षा थीम पर आजादी का अमृत महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित स ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारत-भूटान व भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी पर

    'देश की हिफाजत- देश की सुरक्षा' थीम पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

    संसू.गंगटोक: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशन और सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के 69 बीएन कमाडेंट के मार्गदर्शन में 'देश की हिफाजत- देश की सुरक्षा' थीम पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत विभिन्न कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। एसएसबी पूर्वी सिक्किम के रिगू ब्लाक और नाथाग घाटी के दूरदराज इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर सीएपी उत्तर पूर्वी क्षेत्र केतहत एक पशु चिकित्सा कार्यक्त्रम भी आयोजित किया गया है। कार्यक्त्रम एसएसबी गंगटोक केकमाडेंट (पशु चिकित्सा) डा. एचके सिंह और 69 बटालियन रिनक के पशु चिकित्सा कर्मचारियों ने संचालन किया। यहा के 66 जानवर और 47 लाभार्थी कार्यक्त्रम से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के संबंध में एसएसबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसएसबी को भारत-भूटान और भारत नेपाल सीमा की रक्षा करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा यह सेवा सुरक्षाऔर बंधुत्व के लिए विभिन्न कार्यक्त्रम आयोजित करता है। स्थानीय नागरिक और पशुओं के लिएएसएसबी मेडिकल सिविक एक्शन प्रोग्राम और पशु चिकित्सा नागरिक कार्रवाई कार्यक्त्रम लगायतविभिन्न सामाजिक कायरें का भी संचालन करता आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --------------

    उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू की दो दिनी सिक्किम यात्रा संपन्न

      गंगटोक: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा शनिवार को समाप्त की। वह शुक्त्रवार से सिक्किम भ्रमण पर थे। इस दौरान पहले दिन उन्होंने सिक्किम में विभिन्न विकासीय पूर्वाधारों का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही विभिन्न संघ संस्था के सदस्यों के साथ मिले। उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार की शाम को सिक्किम के विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। दूसरे दिन शनिवार को उनको मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तामाग बागडोगरा हवाई अड्डे तक छोड़ने गए। इससे पूर्व सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद,सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास. कैबिनेट मंत्री, राज्य सरकार के मुख्य सचिव लगायत राज्य सरकार के अधिकारियों ने उन्हें राजधानी के लिबिंग स्थित हेलीपैड से उन्हें सिक्किम भ्रमण के लिए धन्यवाद देते हुए विदाई दी।