Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता के दिल्ली संभालते ही आएंगे अच्छे दिन : अरूप

    By Edited By:
    Updated: Wed, 10 Apr 2019 02:43 PM (IST)

    मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि पहाड़ में भाजपा ने इस सीट के लिए दो बार अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारे।

    ममता के दिल्ली संभालते ही आएंगे अच्छे दिन : अरूप

    कालिम्पोंग, जेएनएन। राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे है। ऐसे में मंगलवार को कालिम्पोंग में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दार्जिलिंग लोकसभा केंद्र के तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह राई के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार किया। इस दिन शहर में रोड शो के साथ थाना डांडा में जनसभा का आयोजन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि पहाड़ में भाजपा ने इस सीट के लिए दो बार अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारे। दोनों बार उनलोगों ने जीत हासिल की। लेकिन वे पहाड़ में कभी नहीं दिखे। अंत में भूमिपुत्र की मांग को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरा किया। उन्होंने ही अमर सिंह राई के नाम की घोषणा की। अब अच्छे दिन तभी आएंगे, जब ममता बनर्जी दिल्ली संभालेंगी। भाजपा पर प्रहार करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो प्रत्याशी राजू बिष्ट को खड़ा किया है वह मणिपुर का निवासी है। यहां पर अब तक जो भी विकास हुआ है वह सभी सीएम के कहने पर हुआ है।

    ममता बनर्जी ने पहाड़ को भूमिपुत्र देकर विकास की सोच को सामने रखा। उन्होंने कहा कि यहां पर बाहर के लोग आकर पहाड़ की बात को नहीं समझ सकते है। गोरखाओं को सपने को अपना सपना कहने वाले एक दिन के लिए दार्जिलिंग नहीं आए। यहां के दु:ख को समझने के लिए मुख्यमंत्री लगातार पहाड़ आ रही है। यहां के लोगों को पहले कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए जसवंत सिंह या फिर एस एस अहलूवालिया से मिलने दिल्ली जाना पड़ता था, क्योंकि वे लोग दिल्ली रहते थे। लेकिन इस बार अमर सिंह राई के जीतने पर उनके घर में लोग हस्ताक्षर ले पाएंगे।

    नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ को नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को झूठ बोलने का काम किया है। अच्छे दिन केवल भाजपा नेताओं के लिए है। गोरखाओं के लिए नहीं है। नरेंद्र मोदी ने दो हजार 600 करोड़ रुपये विदेश में जाकर अपने भ्रमण पर खर्च किए। अगर उसमें से 60 करोड़ रुपये भी दार्जिलिंग को मिलता तो विकास अच्छा होता। अब अच्छे दिन ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली संभालने के बाद होगी।