Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में अनैतिक कार्यो पर लगे रोक

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:10 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सेवक रोड के प्लेनेट मॉल स्थित एक पब में लगे नो शर्ट नो सर्विस फ

    Hero Image
    शहर में अनैतिक कार्यो पर लगे रोक

    जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सेवक रोड के प्लेनेट मॉल स्थित एक पब में लगे नो शर्ट नो सर्विस फॉर गाइज,नो शर्ट फ्री ड्रिंक फॉर ग‌र्ल्स आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर विरोध जताने वाली युवती और पब प्रबंधन के बीच बाताबाती हो गई। आपत्तिजनक पोस्टर का विरोध करने वाली लड़की और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। इस कांड की हर ओर निंदा हो रही है। इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के लोगों ने नियम और कानून को धता बताकर पब और बार चलाने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि शहर में अनैतिक कार्यो पर रोक लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं का अपमान किसी रूप में भी करना बहुत ही गलत है। हर घर में महिला मा,बहन,बेटी,पत्नी के रूप में मौजूद है। उनके सम्मान की रक्षा करना पूरे समाज का कर्तव्य है। इस बात से किसी भी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता किपब कल्चर में समाज के युवा भटक रहे हैं,पर मुझे लगता है कि सबसे पहले अपने अंदर झाक कर देखना चाहिए। हमारे अपने घर के युवाओं को इस कल्चर में बहने से रोकना चाहिए। इसकी शुरूआत हमें अपने घर से ही करनी पड़ेगी। तभी इस प्रकार की बुराईयों पर रोक लग पाएगी।

    - विपुल शर्मा

    पब और बार से कमाई करने के लिए लोग नई-नई योजना ला रहे हैं। पब को चलाने के लिए नौजवानों को आकíषत करने के लिए खुलेआम अश्लीलता परोसने में लगे हुए हैं। जिस तरह का पोस्टर यहां के पब में नजर आया वो महिलाओं का अपमान है। समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। क्योंकि नारी शक्ति किसी न किसी रूप में हर घर में है। शहर में हर अनैतिक कार्यो पर रोक लगनी चाहिए।

    - बबीता कंवल

    मेरे विचार मे पब हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। ना ही ये हमारे संस्कार में है। एक तरफ जहां हम उनलोगों पर दोषारोपण कर रहे हैं जो पब चला रहे हैं पर हम भूल रहे हैं कि हम भी उतना ही दोषी हैं। क्योंकि हम भी अपने लड़के-लड़कियों को पब जाने से रोक नहीं रहे हैं। हमें अपने बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता है। अनैतिक कार्य किसी भी कीमत पर सही नहीं है।

    - धनंजय गुप्ता पब और बार हमारी संस्कृति नहीं है। युवा पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है। युवाओं के भविष्य के लिए खतरा हैं पब और बार। अगर इस ओर प्रशासन की नजर नहीं है तो हल्ला बोलना होगा। पब में लगे पोस्टर को देखकर यही लगता है कि ये सरासर महिलाओं का अपमान है। समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है।

    ।- अरुणांशु शर्मा