पब कल्चर की कड़ी आलोचना
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी पब में लगे एक आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर इसका विरोध जताने वाली

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पब में लगे एक आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर इसका विरोध जताने वाली युवती और पब प्रबंधन के बीच भारी विवाद हुआ। जहां पर नो शर्ट नो सर्विस फॉर गाइज, नो शर्ट फ्री ड्रिंक फोर गर्ल्स का बोर्ड लिखा था जिसको लेकर विरोध जताने वाले लोगों के साथ मार-पिटाई की गई। ऐसे में शहरवासियों मे रोष व्याप्त है। इस बारे में शहरवासियों ने अपनी राय इस प्रकार से रखी।
जो भी घटना घटी है वो बेहद शर्मनाक है। इस तरह के पोस्टर से पता चलता है कि महिलाओं के प्रति इनके दिल में कितना सम्मान है। लड़की किसी की बेटी,बहु व पत्नी है। एक मां भी महिला ही है। ऐसे में सरकार से दरख्वास्त करता हूं कि इस प्रकार के पब पर रोक लगनी चाहिए। महिलाओं के सम्मान में उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।
- बिपिन बिहारी गुप्ता
लड़की कोई खिलौना नहीं है। वो किसी की मां, बहन, पत्नी है। इस तरह से किसी बैनर में लिखना,महिलाओं का अपमान है। बेटियां सबके घर में हैं। उनके प्रति सम्मान की भावना अवश्य होनी चाहिए। दूसरों की बहु-बेटियों को लेकर इस तरह के पोस्टर लगाना कतई सही नहीं है। समाज के लोगों को आगे आकर इन सबका प्रतिवाद करना चाहिए।
- खुशबू मित्तल
इस प्रकार की घटना का विरोध करती हूं। पब इत्यादि हमारी संस्कृति नहीं है। हम विदेश में नहीं अपने देश में रहते हैं। समाज के सभी लोगों को इस तरह की घटना को लेकर एकजुट होने की आवश्यकता है। ताकि समाज में फैली इस प्रकार की गंदगी को दूर किया जा सके। जहां पर महिलाओं के बारे में इस तरह के भाव दर्शाने वालों को सजा मिल सके।
- बिंदु शर्मा हम हॉलीवुड में नहीं रहते हैं। जब मैंने सुबह दैनिक जागरण में इस खबर को देखा तो हतप्रभ हो गया कि ये क्या हो रहा है। हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। जहां पर लड़कियों की इज्जत को इस तरह से उछाला जाता है। जहां पर उनके प्रति इस तरह के भाव को खुलेआम दर्शाया जाता है। वाकई में ये बहुत ही दिल को दहला देने वाली घटना है। इस घटना का पुरजोर विरोध करता हूं।
- नटरवर लाल नकीपुरिया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।