विज्ञान केंद्र में नया आकर्षण 'जादुई नल'
फोटो राजेश 12 -विश्व जल दिवस पर जल बचाएं जीवन बचाएं का दिया संदेश उमड़े लोग जाग

फोटो : राजेश 12 -विश्व जल दिवस पर 'जल बचाएं, जीवन बचाएं' का दिया संदेश, उमड़े लोग जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र (माटीगाड़ा) में अब एक और नया आकर्षण जुड़ गया है। वह है 'जादुई नल'। इसका सोमवार 22 मार्च को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में उद्घाटन हुआ। सिलीगुड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के निदेशक डॉ. प्रदोष कुमार अधभरिय्यू एवं सिलीगुड़ी के पर्यावरणविद् बिप्लब राय की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया। यह नल जल स्त्रोत से नहीं जुड़ा है। इसके बावजूद इस नल से जल निकलता रहता है। इस जादुई नल को देखने के लिए पहले ही दिन सोमवार को विज्ञान केंद्र में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस उपलक्ष्य में उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र (सिलीगुड़ी) के शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुंडू ने 'जल संरक्षण व स्वच्छता' विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान दिया। उन्होंने मानव जीवन एवं संपूर्ण पृथ्वी व इसके समस्त जीवों के अस्तित्व के लिए जल के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि, जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हम सभी को 'जल बचाएं, जीवन बचाएं' को अपना ध्येय बनाना होगा। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से विश्व जल दिवस की जो थीम निर्धारित की गई है वह भी 'जल को महत्व दें' ही है। आज मानव जाति जिस प्रकार जल का पूरी लापरवाही से उपयोग कर रही है व मानव जाति व समस्त जीवों को अस्तित्व संकट के कगार पर ला खड़ा कर देगी। इसलिए समय रहते सचेत हो जाएं। 'जल बचाएं, जीवन बचाएं'। उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्वयक ऋतब्रत विश्वास के संयोजन में हुए विश्व जल दिवस समारोह के तहत इस दिन 'जल संग प्रयोग' विषयक कार्यशाला एवं विजुअल क्विज का भी आयोजन किया गया। इसमें सिलीगुड़ी व आसपास के विभिन्न स्कूलों के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रतियोगी पुरस्कृत भी किए गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।