तेरापंथ भवन में मर्यादा महोत्सव
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी 157 वां मर्यादा महोत्सव आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में रायपुर

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: 157 वां मर्यादा महोत्सव आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में रायपुर,छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय तेरापंथ भवन,सोमानी मिल कंपाउंड में मर्यादा महोत्सव मनाया गया। आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ पीयूष प्रभा के पावन सानिध्य में यह उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वीश्री के नवकार महामंत्र के साथ किया गया। उसके बाद मंगलाचरण साध्वीवृन्द द्वारा किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संगठन की ओर से शशिकला बैद ने बताया कि साध्वीश्री भावनाश्री जी ने इस मौके पर आज के विषय पर सारगíभत विचार रखे। साध्वीश्री सुधा श्री जी ने एक गीतिका का संगान किया।
इसके साथ ही साध्वी श्री डॉ पीयूष प्रभा जी ने आज के विषय मर्यादा महोत्सव पर अपने अमूल्य विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। जो मर्यादा हमारे प्रथम आचार्यश्री भिक्षु ने हमारे धर्म संघ के लिए लिखी थी उन सभी मर्यादाओं का पालन हर साधु हर श्रावक को करना चाहिए। उन्होंने मर्यादाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर महिला मंडल और कन्या मंडल,सिलीगुड़ी द्वारा एक सुंदर गीतिका का संगान किया। स्वागत भाषण सभा के अध्यक्ष नवरतन घोषल द्वारा दिया गया। सभा के उपाध्यक्ष मदन संचेती ने भी अपने विचार रखे। बंगाल और बिहार के काफी क्षेत्रों से लोग इस महोत्सव में शामिल होने आए थे।
इन सभी ने साध्वीश्री जी से अपने क्षेत्रों में आने का निवेदन किया। महासभा के उत्तर बंगाल आचलिक प्रभारी मागीलाल बोथरा,बिहार आचलिक प्रभारी नेमचंद बैद एवं महासभा के कार्यकारिणी सदस्य कन्यालाल बोथरा,राजकुमार बोथराआदि उपस्थित थे। धन्यवाद प्रस्ताव सभा के मंत्री किशन आचलिया ने दिया। संघ गीत के साथ आज का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वीश्री दीपत्शया जी ने कुशलतापूर्वक किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।