Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जय देव, जय देव, जय मंगल मूर्ति, दर्शनमात्रे मन: कामना पूर्ति

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Fri, 14 Sep 2018 02:46 PM (IST)

    गौरी पुत्र गणेेश की देश के विभिन्न कोने के साथ-साथ पूरे विधि-विधान के साथ उत्तर बंगाल में पूजा-अर्चना की गयी।

    जय देव, जय देव, जय मंगल मूर्ति, दर्शनमात्रे मन: कामना पूर्ति

     मालदा/ माथाभांगा/बालुरघाट, जेएनएन। गौरी पुत्र गणेेश की देश के विभिन्न कोने के साथ-साथ पूरे विधि-विधान के साथ उत्तर बंगाल में पूजा-अर्चना की गयी। गणपति की आराधना में उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष भी पीछे नहीं रहे। मंदिर में जाकर उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा की। एक दशक पहले जहां एक या दो स्थान पर पूजा होती थी, आज हर गली-मुहल्ले पर गणपति बप्पा मौर्या की गूंजा सुनाई पड़ती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालुघाट में पांच दिनों का गणेेश उत्सव मनाया जाता है। दस साल पहले यहां एक ही गणेेश पूजा होता था। लेकिन अब 12 से अधिक जगहों पर गणेेश पूजा होती है। बालुरघाट के डनलोप मोड़ पर ही गणेेश उत्सव मनाया जाता था। लेकिन अब मंगलपुर, डाक बंगला पाड़ा, बस स्टैंड, चकभृगु पूजा आदि इलाके में गणेेश पूजा होती है। पूजा स्थल के सामने पानी जमा हो गया था। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में किसी तरह की कमी दिखाई नहीं दी।

    पूजा कमेटी के सदस्य गोपी साहा ने बताया कि हम पांचों दिनों भक्तों के बीच प्रसाद वितरित करते है। साथ ही रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। भक्तों के बीच आरती व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    वहीं दिनहाटा के भेटागुड़ी में तृणमूल के युवा नेता निशीथ प्रमाणिक के गणेेश पूजा का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने किया। बुधवार रात को अभिनेत्री ने रिबन काटकर तथा गणपति बप्पा मोर्या की जयकारे लगाकर गणोश उत्सव का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव निशीथ प्रमाणिक, सांसद पार्थ प्रतिम राय, दिनहाटा शह ब्लॉक के युवा अध्यक्ष अजय राय, आबू तालेब, अभिजीत दे भौमिक आदि उपस्थित थे।

    अभिनेत्री ने बताया कि मैं कोलकाता की बेटी हूं। न्यू अलीपुर द्वार में रहती थी। इसके बाद वर्ष 2002 में कोलकाता गयी। नॉर्थ इस्ट जोन में इतने बड़े पैमाने पर गणपति की पूजा होती है, मैं नहीं जानती थी। पूजा आयोजक ने बताया कि गणेेश पूजा आठ दिनों तक चलेगी। इस पूजा के दौरान टॉलीवुड और बॉलीवुड के बहुत से सितारे यहां आयेंगे।

    गणोश उत्सव में माथाभांगा भी पीछे नहीं था। आज माथाभांगा के चौपथा इलाके के व्यवसायी समिति की ओर से गणपति पूजा का आयोजन किया गया। गणेेश उत्सव कमेटी के सदस्य अप्पू नंदी ने बतया कि गणपति उत्सव के अवसर पर तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूजा के अलावा सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इस बार माथाभांगा में कई जगहों पर गणपति पूजा हो रही है।

    कूचबिहार के बादुर बगान के एफबी यूनिट के गणोश पूजा का मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने उद्घाटन किया। पूजा के बाद लोगों के बीच लड्ड् प्रसाद वितरित किया गया। मंत्री ने बताया कि गणोश जी के आशीर्वाद से सभी अशुभ शक्तियों का विनाश होगा।