Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन म्यूटेशन के लिए आवेदनों का अंबार

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 07:53 PM (IST)

    - भू-माफिया खौफ ने बढ़ाई अवेदन करने वालों की संख्या - फीस में कई गुणा बढ़ोत्तरी के बाद

    Hero Image
    जमीन म्यूटेशन के लिए आवेदनों का अंबार

    - भू-माफिया खौफ ने बढ़ाई अवेदन करने वालों की संख्या

    - फीस में कई गुणा बढ़ोत्तरी के बाद भी कोई चिंता नहीं

    15

    गुणा बढ़ोत्तरी वास्तु जमीन म्यूटेशन फीस में

    03

    गुणा बढ़ोत्तरी वाणिज्यिक जमीन म्यूटेशन फीस में

    150

    रुपये प्रति डिसमिल की दर से शुल्क तय

    मोहन झा, सिलीगुड़ी:सिलीगुड़ी में वास्तु जमीन के लिए म्यूटेशन फीस में 15 गुणा और वाणिज्यिक जमीन के लिए म्यूटेशन फीस में तीन गुणा की बढ़ोत्तरी हुई है। उसके बाद भी म्यूटेशन कराने के लिए आवेदन करने वालों की कमी नहीं है। भू-माफिया राज का खौफ लोगों के दिलों में इतना घर कर गया है कि भूमि व भूमि सुधार कार्यालय में म्यूटेशन के लिए आवेदनों का अंबार लग रहा है। रोजाना करीब एक सौ से अधिक आवेदन सिर्फ सिलीगुड़ी कार्यालय में जमा हो रहे हैं। जबकि अन्य स्थानों पर स्थित कार्यालयों को भी यही हाल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताते चलें कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में वषरें पहले रिविजनल सेटलमेंट (आरएस) मैप को समाप्त किया जा चुका है। लेकिन सिलीगुड़ी में बीते वर्ष 2021 में आरएस मैप को तिलाजलि दी गई। आरएस के बदले लैंड रिकार्ड (एलआर) मैप जारी किया गया है। इसके बाद से ही शहर में म्यूटेशन कराने की आधी बह गई है। आरएस मैप में शहर मात्र तीन सिलीगुड़ी, मल्लागुड़ी और घोकम मौजे में बंटा था। लेकिन एलआर मैप में सिलीगुड़ी नगर निगम के जलपाइगुड़ी जिला अंतर्गत 14 वार्ड को छोड़कर 33 वार्ड में अब नए सिलीगुड़ी पूर्व, सिलीगुड़ी पश्चिम, सिलीगुड़ी मध्य, सिलीगुड़ी उत्तर-पश्चिम, सिलीगुड़ी दक्षिण-1 और सिलीगुड़ी दक्षिण-2 मौजा मिलाकर कुल आठ मौजे में बाटा गया है। भूमि व भूमि सुधार विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरएस मैप के दौरान सिलीगुड़ी में वास्तु जमीन के लिए म्यूटेशन फीस 10 रुपया प्रति डिसमिल और वाणिज्यिक जमीन के लिए म्यूटेशन फीस 500 रुपया प्रति डिसमिल थी। एलआर मैप के शुरू होने के बाद म्यूटेशन फीस में कई गुणा बढ़ोत्तरी की गई है। अब वास्तु जमीन के लिए म्यूटेशन फीस दस रुपए से बढ़कर 150 रुपये प्रति डिसमिल और वाणिज्यिक जमीन के लिए म्यूटेशन फीस 500 रुपये से 1500 रुपये प्रति डिसमिल कर दिया गया है। इसके बाद भी म्यूटेशन कराने के लिए प्रतिदिन एक सौ से अधिक आवेदन जमा हो रहे हैं।

    म्यूटेशन के लिए आवेदन जमा करने आये लोगों का कहना है कि सिलीगुड़ी में भू-माफिया राज का आतंक काफी बढ़ गया है। किसी की जमीन का फर्जी दस्तावेज तक तैयार कर किसी और को बेच दिया जाता है। म्यूटेशन के बिना आनलाइन रिकार्ड में वर्तमान मालिक का नाम दर्ज नहीं होता है। म्यूटेशन नहीं कराई गई जमीन के टुकड़े का फर्जीवाड़ा होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए फीस की रकम बचाने का लालच छोड़ म्यूटेशन कराना जरूरी है। क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी

    सिलिगुड़ी के ब्लाक भूमि व भूमि सुधार कार्यालय (बीएलएलआरओ) प्रवाल दासगुप्ता ने बताया कि म्यूटेशन कराना सभी के लिए जरूरी है। सरकारी नियमानुसार आवेदन के एक सप्ताह के भीतर तमाम जाच पूरी कर म्यूटेशन कर दिया जाता है। म्यूटेशन के बाद लोग घर बैठे अपने मोबाइल, लैपटाप या कंप्यूटर के जरिये अपनी जमीन का स्टेटस देख सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner