Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    डेगू को लेकर विभिन्न वार्डो में सर्वे जारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 11:50 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) क्षेत्र में डेंगू के फिर से नए मामले सा

    Hero Image
    डेगू को लेकर विभिन्न वार्डो में सर्वे जारी

    जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) क्षेत्र में डेंगू के फिर से नए मामले सामने आए हैं। उसके बाद से नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। डेंगू को रोकने के लि पिछले कई दिनों से सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डाें में सर्वे का काम जारी है। आमलोगों को पंप्लेट देकर डेंगू से बचने के उपाय की जानकारी दी जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड 4, 5, 10, 11, 42 और 44 में डेंगू के नए मामलों का पता चला है। सूत्रों ने बताया कि इन वार्डो में डेंगू के सात-आठ नए मामले सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि डेंगू के मामलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अभी तक डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। राज्य सरकार ने साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने, पानी की जाच कराने और जल-निकासी व्यवस्था दुरूस्त रखने को कहा है। इस संबंध में नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

    दूसरी ओर सलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने कहा कि उन्होंने बीमारी की जाच पर जोर दिया है। डेंगू के मामलों के नियंत्रण के लिए 136 वेक्टर कंट्रोल टीम और 402 स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और नगर निगम मामलों के विभाग ने 72 व्यक्तियों को मानद स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में चुना है।

    उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर आठ अगस्त तक नगर निगम के वार्ड नंबर 2, 4, 5, 19, 21, 25, 29, 32, 35, 42, 43, 46 समेत अन्य वार्डो में डेंगू के 45 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले वर्ष की बात करें तो इस अवधि के दौरान 100 से ज्यादा मामले सामने आए थे।