Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर को महानिदेशक के हाथों मिला राजभाषा शील्ड

    सहजता और सरलता को अपनाकर हिंदी प्रयोग करने का आह्वान। हिंदी दिवस 2022 का शुभारंभ 14-15 सितंबर 2022 को हुआ। समापन समारोह का बहुत ही शानदार तरीके से सफल संचालन। त्रिपुरा फ्रंटियर के आइजी को राजभाषा शील्ड प्रदान करते बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह।

    By Edited By: Updated: Thu, 29 Sep 2022 09:09 PM (IST)
    Hero Image
    मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

    जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के कावाखली स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में हिंदी दिवस 2022 समापन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजीव रंजन कुमार डीआइजी, केंद्रीय हथियार भंडार- 3 एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभंजन कुमार डीआइजी रेंज सिलीगुड़ी,पंकज कुमार डीआइजी ग्रुप केंद्र व श्याम सुंदर कमाडेंट, ग्रुप केंद्र, सिलीगुड़ी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहजता और सरलता को अपनाकर प्रयोग करने का आह्वान

    कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर डीआइजी राजीव रंजन कुमार ने सभी लोगों को हिंदी दिवस समारोह की बधाई दी एवं महानिदेशक सीआरपीएफ, नई दिल्ली द्वारा प्रेषित राजभाषा संदेश को पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में उन्होंने राजभाषा हिंदी की सहजता और सरलता को अपनाकर इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने का आह्वान किया।

    हिंदी दिवस 2022 का शुभारंभ 14-15 सितंबर 2022 को हुआ

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, सिलीगुड़ी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष हिंदी दिवस 2022 का शुभारंभ 14-15 सितंबर 2022 को 'अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' के रूप में सूरत गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। उसके बाद केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन करते हुए गुरुवार को इसका समापन किया गया।

    मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

    हिंदी पखवाड़ा 2022 के दौरान सिलीगुड़ी स्टेशन स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों को समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी स्थित तीनों कार्यालयों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

    समापन समारोह का बहुत ही शानदार तरीके से सफल संचालन

    कार्यक्रम में मंच संचालन ग्रुप केंद्र, सिलीगुड़ी के निरीक्षक/ हिंदी अनुवादक- सुशील कुमार द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद श्याम सुंदर कमाडेंट सह राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया। इन दोनों अधिकारियों ने समापन समारोह के कार्यक्रम को बहुत ही शानदार तरीके से सफल संचालन किया।