Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिलीगुड़ी में तीन दिवसीय विशेष प्रार्थना उत्‍सव के बाद जोर-शोर से शुरू हुई क्रिसमस की तैयारी

    By Jagran NewsEdited By: Sumita Jaiswal
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 03:55 PM (IST)

    हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस की तैयारी शुरू होने से पहले सिलीगुड़ी में एक प्रार्थना उत्सव का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी शहर के यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम द्वारा तीन दिवसीय एक प्रार्थना उत्सव आयोजित किया गया।

    Hero Image
    सिलीगुड़ी में क्रिसमस की तैयारी शुरू। सांकेतिक तस्‍वीर।

    सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। क्रिसमस का त्योहार आने को है। इसके आयोजन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस की तैयारी शुरू होने से पहले सिलीगुड़ी में एक प्रार्थना उत्सव का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी शहर के यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम द्वारा एक प्रार्थना उत्सव आयोजित किया गया। प्रार्थना उत्सव लगातार तीन दिनों तक चला। अंत में सिलीगुड़ी के दागापुर फुटबॉल ग्राउंड में कार्यक्रम का समापन हुआ और लोगों ने अपने-अपने घरों में क्रिसमस की तैयारी शुरू की। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के पीएम, राष्‍ट्रपति सहित सभी प्रमुखों व पीडि़तों के लिए की गई प्रार्थना 

    प्रार्थना उत्‍सव मुख्य रूप से देश के लिए, देश के प्रमुख व्यक्तियों, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सभी प्रशासको के लिए इस त्योहार में प्रार्थना की जाती है। इन तीन दिनों में उन लोगों के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाती है, जो बीमारी से पीड़ित हैं। ईसाई धर्म के लोग उपवास रखकर प्रार्थना करते हैं। यह विशेष प्रार्थना सभा हर साल क्रिसमस से पहले सिलीगुड़ी शहर में आयोजित की जाती है, जहां बड़ी संख्‍या में  ईसाई समुदाय के साथ ही अन्‍य धर्मों के लोग शामिल होते हैं।

    हर साल आयोजित होता प्रार्थना सभा 

    कार्यक्रम का आयोजन सिलीगुड़ी के दागापुर फुटबॉल ग्राउंड में किया गया । बड़ी संख्या में इसमें लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सिलीगुड़ी के विक्ट्री चर्च के फादर डेनियल लेप्चा थे। कार्यक्रम में विनॉय मैथ्यू, रुबेन प्रधान, सुरजीत बघलरा मौजूद थे। प्रार्थना सभा के बाद ही 25 दिसंबर की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। फोरम के सदस्यों ने कहा कि यह प्रार्थना उत्सव हर साल नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में आयोजित किया जाता है और इस प्रार्थना के बाद ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है।