Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आरोपित संग चोरी की कार बरामद

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:07 PM (IST)

    आसनसोल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रधाननगर थाना की पुलिस सिलीगुड़ी लायी जागरण संवाददाता सिलीग

    Hero Image
    आरोपित संग चोरी की कार बरामद

    आसनसोल से ट्रांजिट रिमांड पर प्रधाननगर थाना की पुलिस सिलीगुड़ी लायी

    जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : चोरी गयी कार के साथ आरोपित को प्रधाननगर थाना की पुलिस ने आसनसोल से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सिलीगुड़ी लेकर आयी। आरोपी का नाम अश्विनी कुमार है। आरोपित को सोमवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेशी के बाद रिमांड पर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिली जानकारी के अनुसार तीन जनवरी की शाम सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से सिक्किम नंबर (एसके-01 टी 9701) चोरी हो गई। कार मालिक सह चालक राजेंद्र कुमार राई ने यात्री के रुप में सवार अश्विनी कुमार के खिलाफ गाड़ी चोरी करने का लगाया था। इस संबंध में प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था। जांच में जुटी प्रधाननगर थाना पुलिस को मामले का तार आसनसोल से जुड़ने का सुराग मिला। बीते शुक्रवार को प्रधाननगर थाने की क्राइम विंग की टीम आसनसोल के लिए रवाना हुई। आसनसोल पुलिस की सहायता से प्रधान नगर थाना पुलिस ने चोरी हुई कार के साथ आरोपित अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपित को कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट रिमांड पर लिया। पुलिस चोरी की कार समेत आरोपी को लेकर रविवार की शाम सिलीगुड़ी पहुंची है।

    यह है पूरी कहानी

    प्रधाननगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित अश्विनी कुमार सिंह सिक्किम से बिहार जाने के लिए राजेंद्र कुमार राई की कार को किराए पर बुक किया। तीन जनवरी की शाम सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंच चालक राजेंद्र कुमार राई गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर चाय पीने गया। वापस आने पर उसे न कार मिली और न ही यात्री के रुप में सवार अश्विनी कुमार। इसके बाद उसने प्रधान नगर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। आरोपित अश्विनी कुमार सिंह मूल रुप से पश्चिमी वर्धमान के रुप नारायणपुर इलाके का निवासी बताया गया है। उससे पूछताछ के बाद यह पता चल पाएगा कि वह कार लेकर क्यों फरार हुआ था। इसके पहले भी इस प्रकार की घटना को वह अंजाम दिया है या यह उसकी पहली घटना है।