Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित, एक भी फ्लाइट नहीं भर सकी उड़ान

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 12:05 PM (IST)

    रविवार रात से हो रही भारी बारिश की वजह से सिलीगुड़ी में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं विमान सेवा पर भी भारी असर पड़ा है। बागडोगरा एयरपोर्ट पर सबसे बुरा प्रभाव विमान परिसेवा पर देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान सेवा पूरी तरह ठप। सांकेतिक तस्‍वीर।

    सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। रविवार  रात से ही सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में मौसम का मिजाज बड़ी तेजी से बदला है।  रात से हो रही भारी बारिश की वजह से यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं विमान सेवा पर भी भारी असर पड़ा है। सबसे बुरा प्रभाव विमान परिसेवा पर देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बागडोगरा एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे तक  एक भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई है। जबकि इस समय तीन से चार  फ्लाइट की लैंडिंग हो जाती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागडोगरा एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार  बारिश के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर दृश्यता की काफी कमी है। इसी कारण से फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी है। बताया गया कि रविवार शाम से ही बारिश हो रही है जो सोमवार को भी सुबह से लगातार जारी है। सुबह 11:00 बजे तक 3-4 फ्लाइट की लैंडिंग हो जाती थी, लेकिन अभी तक कोई फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी है। बताया गया कि अगर दोपहर बाद मौसम में सुधार होता है, तो फ्लाइट के लैंड और टेक आफ किए जाने की संभावना है।

    एयरपोर्ट के  सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी जो मौसम की स्थिति है इसे देखते हुए और फ्लाइट  लैंड करने की संभावनाएं काफी कम है। मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर बागडोगरा एयरपोर्ट पर 60 से 62 विमानों की आवाजाही होती है। रविवार को 58 फ्लाइट मूवमेंट है,  जिसमें 21 यहां लैंड की थी, तथा वही फ्लाइट यहां से टेक ऑफ की थी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह शनिवार  को भी बागडोगरा एयरपोर्ट पर  29 में से 21 विमानों की लैंडिंग हुई थी और 21 ने ही यहां से टेकऑफ किया था।  इस तरह से कुल 42 विमानों की आवाजाही हुई। जबकि 8 फ्लाइट रद्द रही। विमान सेवा रद्द होने की वजह से  बागडोगरा एयरपोर्ट से यात्रियों को मजबूरन वापस होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि  सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से शहर के आसपास के नदियों का