श्रद्धा से याद किए गए महाकवि अगम सिंह गिरी
संवादसूत्र,मिरिक : नेपाली जातीय कवि अगम सिंह गिरी की जन्म जयंती के अवसर पर पूरे पहाड़ पर भव्य
संवादसूत्र,मिरिक : नेपाली जातीय कवि अगम सिंह गिरी की जन्म जयंती के अवसर पर पूरे पहाड़ पर भव्य कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई गई। बुधवार को सौरेनी बाजार स्थित गिरी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। हिल तराई प्राथमिक शिक्षक संगठन सौरेनी फुवागड़ी शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मिरिक व सौरेनी क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों ने हिस्सा लेते हुए गिरी के लेखन और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सौरेनी बाजार स्थित सार्वजनिक भवन में भी साहित्यिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक बीएम सुब्बा ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षक एमएल दियाली उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केंसांग लामा ने किया। जिसमें सौरेनी बाजार में गिरी की आदम कद प्रतिमा निर्माण के लिए पूर्व सभासद अरुण सिंहची को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सिंहची ने फुवागड़ी में प्रसिद्ध संगीतकार गोपाल योंजन की भ्री आदम कद प्रतिमा लगाने और मिरिक उच्चतर महाविद्यालय परिसर में प्रसिद्ध भाषा साहित्य विद पारसमणि प्रधान की भी प्रतिमा लगाने की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होने आर्थिक रूप से कमजोर साहित्यकारों की पुस्तक प्रकाशन के लिए भी एक लाख रुपए अनुदान देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मिरिक के साहित्य साहित्य सुनौ परिवार के कवियों ने कविता पाठ कर जातीय कवि अगम सिंह गिरी के साहित्यिक जीवन और जातीय उत्थान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
वहीं कालिम्पोंग संवादसूत्र के अनुसार : जातीय कवि अगम सिंह गिरी की 89वीं जन्म जयंती के अवसर पर नेपाली अध्ययन समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति की वरिष्ठ सदस्य सानुमति राई के निधन के चलते कार्यक्रम के आरंभ में शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। समिति के अध्यक्ष ज्ञान सुतार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिसमें सानुमति राई द्वारा लिखित कविता को हिंदी अनुवाद कर हर्क परियार ने लोगों के बीच प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अन्य साहित्यकारों के साथ ही प्रतिनिधि सुभाष सोतांग,टीएन सुवेदी,नवीन पौडयाल,बलभद्र शर्मा आदि शामिल थे। जिसके अतिरिक्त शहर के श्यामा देवी भवन में बुधवार को गोरामुमो की ओर से अगम सिंह गिरी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गोरामुमो युवा मोर्चा प्रवक्ता संजोंग गुरुंग,जीएनएसएफ केंद्रीय समिति कन्वीनर अभिनय गुरुंग,कालिम्पोंग जिला शाखा प्रभारी विशाल गुरुंग तथा जिग्मी शेरपा तथा अन्य उपस्थित थे। समारोह में नेपाली साहित्य कवि अगम सिंह गिरी द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।