सिक्किम पर 44 प्रतिशत कर्ज : गणेश राई
राज्य की गिरती आर्थिक स्थिति संभालने में नाकाम महेंद्र पी लामा व सीएल डेंजोंगपा अपने पद से त्यागपत्र ...और पढ़ें

राज्य की गिरती आर्थिक स्थिति संभालने में नाकाम महेंद्र पी लामा व सीएल डेंजोंगपा अपने पद से त्यागपत्र दें : गणेश राई
नेता में इच्छाशक्ति की कमी से सिक्किमवासी न्याय से वंचित
-अनियंत्रित भ्रष्टाचार के कारण राज्य कीआर्थिक स्थिति डामाडोल हो रही है
संसू. गंगटोक: सिक्किम जैसा छोटा सा राज्य ऋण पर निर्भर है। जीएसडीपी के रेशियो में देखें तो सिक्किम पर 44 प्रतिशत कर्ज है। ऐसा अलोकतांत्रिक पद्धति से कार्य होने के कारण हो रहा है। उक्त आरोप 'रिफर्मस कल'- को नेतृत्व दे रहे नेता गणेश राई ने यहां पर लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रजातंत्र का हनन हो रहा है। विपक्षियों पर कार्रवाई हो रही,सरकारी नौकरिया असुरक्षित हैं। कोई भी सरकारी कर्मी पूर्व सीएम का समर्थन कर दे तो समझो उसकी नौकरी गई। सिक्किम की स्थिति इतनी डावांडोल हो गई है कि बिना कर्ज के चल नहीं सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रमुख आर्थिक सलाहकार महेंद्र पी लामा व सीएल डेंजोंगपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने में नाकाम होने पर उक्त द्धय लोगों को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
गणेश राई ने कहा कि मुख्यमंत्री सागीतिक कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रहे हैं। अगर उनकी संगीत में रुचि है तो राज्य के विभिन्न स्कूलों में 150 से अधिक संगीत शिक्षक नियुक्त हैं उन स्कूलों में वाद्यवादन की सामग्रिया दी जाए। केवल विज्ञापन के बल पर सत्ता में रहने की सोच को त्याग देना चाहिए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने नर्स दिवस के अवसर पर नसरें को अवार्ड देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार पहले नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम)के तहत स्थाई किए गए स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन एक साथ देने का प्रावधान करे, क्यों कि अभी तक तो एक माह का वेतन दो-दो बार दिया जा रहा है। एनएचएम के तहत कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्थाई कर सरकारी कर्मियों की भांति सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने सरकार के समक्ष सुझाव रखते हुए कहा है कि सरकार आर्थिक अनुशासन का पालन करे। राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए। राज्य की स्वतंत्रता के 47 वर्षो तक सिक्किम में भ्रष्टाचार को संस्थागत किया गया है उसे तोड़ना जरूरी है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली ठिक न होने का कारण भ्रष्टाचार है। कल राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इन विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिक्किम को केंद्र सरकार ने सब कुछ दिया है। जो मांग की गई वह पूरी हुई तथा राजनीतिक मुद्दों का समाधान हुआ। सिक्किम भारत विलय के समय जो माग की गई थी वह अब तक पूरी नहीं हुई है। ---------------
फोटो- पत्रकार को संबोधित करते हुए गणेश राई और युवराज दाहाल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।