बाल दिवस पर सम्मानित किए गए आठ स्कूल
जागरण संवाददाता, गंगटोक। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय पंडित जवाहर लाल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गंगटोक। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस सोमवार को राज्य के विभिन्न जगहों में पालन किया गया। इस अवसर पर शहर के नामनाग स्थित चिंतन भवन के सभागार में राज्य स्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के 8 विभिन्न स्कूलों को स्वच्छ स्कूल के पुरस्कार के सम्मानित होने के साथ नेहरू जीवनी पर आधारित लघू वृतचित्र फिल्म भी प्रदर्शित हुई। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू व 1975 में भारत में सिक्किम विलय पूर्व तत्कालिन राजा पीटी नामगैल के के साथ अच्छे संबंध होने से विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रम में उल्लेख किया गया। नेहरू राज्य पहली बार 28 सितंबर 1957 यहां पहुंचे थे। उनके स्वागत में राजा स्वयं पहुंचने तथा सिक्किम भारत के संरक्षित राज्य होने के साथ सभी मदद प्राप्त होने की ऐतिहासिक पलों को याद किया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा की नीव भी उन्हीं के प्रधानमंत्री कार्यकाल में रखने का विचार हुआ था। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने नेहरू के आधुनिक शिक्षा के पद्वति में आइआइटी, एम्स व एमआइटी के आधारशिला रखने तथा आधुनिक सोच को अभी तक भी नई भारत के साथ कल्पना करने वाले किसी भी राज्य ने आगे बढ़ाने की प्रयास करने की विचार व्यक्त किया। हालाकि सिक्किम ने उनके शिक्षा प्रति के दर्शन को अनुसरण करने हुए स्टेट युनिवर्सिटी आरंभ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारिया करने की जानकारी दी। इसी तरह शहर के सिचछे में सुपर स्पेसिलिटी अस्पताल निर्माण करने तथा अगले दो साल में वहा एम्स के तरह मिनी एम्स आरंभ करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव जीपी उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस अवसर मार्डन स्कूल के शिक्षकों ने शिक्षा पर आधारित समूह गीत तथा शहर के देवराली स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।