Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो कार्यकर्ता साइकिल से दिनहाटा से कोलकाता सीएम से गए मिलने

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 05:52 PM (IST)

    -पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्ध के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने चलाया अनोखा अभियान संवाद सूत्रदिनहाटा

    Hero Image
    दो कार्यकर्ता साइकिल से दिनहाटा से कोलकाता सीएम से गए मिलने

    -पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्ध के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने चलाया अनोखा अभियान

    संवाद सूत्र,दिनहाटा: पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि के विरोध में दो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास स्थान कोलकाता के कालीघाट पर जाकर उनके मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यकर्ताओं का उत्साहव‌र्द्धन करते हुए उन्हें रसगुल्ला खिलाकर उपहार दिए। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दोनों कार्यकर्ताओं ने सीएम से समय नहीं लिया था। लेकिन साइकिल पर मूल्य वृद्धि के खिलाफ इस अभियान को देखकर मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिनहाटा से कोलकाता दोनों कार्यकर्ता गुरुवार को पहुंचे। गुरुवार को तृणमूल भवन में दोनों को राज्य नेतृत्व ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव साहा और गोपाल बर्मन मूल्य ने राणा बनिक और पार्थ करमकार को मुख्यमंत्री से मिलवाने में सहायता कि। ये दोनों कार्यकर्ता विगत छह जून से दिनहाटा से साइकिल पर सवार होकर निकले थे। इस अवसर पर सासद माला रॉय के अलावा तृणमूल नेता आलोक दास, जय प्रकाश मजूमदार और विधायक उदयन गुहा ने तृणमूल भवन में दोनों को सम्मानित किया। कार्यकर्ता पार्थ कर्मकारण और राणा बनिक ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में असामान्य वृद्धि हुई है। ऐसे में कई लोगों के लिए बाइक चलाना मुश्किल हो गया है. रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार 100 दिनों के काम के पैसे नहीं देकर राज्य सरकार को तरह-तरह से परेशान कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैप्शन : 1.तृणमूल कार्यकर्ता से मिलती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2. तृणमूल भवन में पार्थ कर्मकार व राणा बनिक को सम्मानित करते तृणमूल नेता

    comedy show banner
    comedy show banner