विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अवैध बांग्लादेशियों को खोजकर निकालना होगा बाहर', घुसपैठियों पर बोले सीएम शुभेंदु

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:04 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 08:06 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कूचबिहार के रास मेले के उद्घाटन मंच से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर वापस भेजने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। 

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर वापस भेजने का सख्त निर्देश। (फोटो- जागरण)

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर वापस भेजने का सख्त निर्देश। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर वापस भेजने का सख्त निर्देश।

  2. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध गतिविधियों रोकने के निर्देश।

  3. कूचबिहार एयरपोर्ट चालू करने, अत्याधुनिक अस्पताल बनाने का आश्वासन।

संवाद सूत्र, कूचबिहार। बांग्लादेश से अवैध रूप से प्रवेश करने वाले घुसपैठियों को चिन्हित कर वापस भेजने का सख्त निर्देश मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दिया।

बुधवार को कोचबिहार के ऐतिहासिक रास मेले के उद्घाटन मंच से उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष जोशी को यह निर्देश दिया। साथ ही जिले में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश भी दिया।

इससे पहले बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन हाल में राजबंशी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल होकर मदनमोहन मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने ऐतिहासिक रास मेले का उद्घाटन किया।

उद्घाटन मंच से पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों को खोजकर बाहर निकालना होगा।जिस रास्ते से वे आए हैं, उसी रास्ते से उन्हें वापस भेजना होगा।

उन्होंने हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने के मुद्दे का उल्लेख करते हुए सीमा पर बीएसएफ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। अवैध मदरसों, नकली नोटों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने का भी सख्त निर्देश दिया।

कूचबिहार एयरपोर्ट को चालू करने का मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कूचबिहार एयरपोर्ट को चालू करने के मुद्दे पर भी सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट को लेकर समझौता हो चुका है।

इसके अलावा जिले की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में सुधार के लिए अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को सभी प्रकार की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल बनाया जाएगा।

मंच से ही उन्होंने जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को अस्पताल निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सांस्कृतिक केंद्र बनाने की घोषणा की। कूचबिहार के ठाकुर पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय में शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति करने का भी आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास भी होगा और पुरानी घटनाओं का हिसाब भी लिया जाएगा। खागड़ाबाड़ी में मेरी गाड़ी पर पेट्रोल डाला गया था। विपक्ष में रहने के दौरान मेरे काफिले पर हमला हुआ था।

उस घटना की सभी तस्वीरें मौजूद हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कूचबिहार में रास मेले के उद्घाटन के दौरान पुराने हमले का जिक्र करते हुए यह बयान दिया।

कूचबिहार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री का हुआ अभिवादन

रासमेला के शुभारंभ के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे जयपुर से लाए गए दो सजे हुए हाथी चल रहे थे। मुख्यमंत्री स्वयं पैदल शोभायात्रा में शामिल हुए। उनके दोनों ओर उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक, शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन, पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस सहित विधायक मौजूद थे।

शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में शहरवासी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। पूरे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इसके बाद मुख्यमंत्री मदनमोहन मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में जमीन पर लेटकर मदनमोहन को प्रणाम किया, अंजलि दी और आरती की। उन्होंने सभी के कल्याण की कामना की।

इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक रासचक्र घुमाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि क्या इससे पहले कभी रास मेले के शुभारंभ पर इतना उत्साह देखने को मिला था?

उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतंत्र में सही जगह अपना वोट दिया है और आज इसका प्रमाण सामने है। राज्य सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, नगरपालिका और जिला प्रशासन के सहयोग से पूरे कूचबिहार शहर को सजाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'खत्म हुआ भय का माहौल, अब बदल रहा बंगाल', उद्योगपतियों के सामने CM शुभेंदु ने गिनाए निवेश के बड़े प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- राजवंशी प्रतिनिधियों के साथ CM शुभेंदु की बैठक, भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आश्वासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।