Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम ब‌र्द्धमान के डीएम बने विभु गोयल, लिया प्रभार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 08 May 2021 12:59 AM (IST)

    आसनसोल पश्चिम ब‌र्द्धमान के नये जिला शासक विभु गोयल ने शुक्रवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। निव

    Hero Image
    पश्चिम ब‌र्द्धमान के डीएम बने विभु गोयल, लिया प्रभार

    आसनसोल : पश्चिम ब‌र्द्धमान के नये जिला शासक विभु गोयल ने शुक्रवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव ने उन्हें जिला शासक का दायित्व सौंपा। फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। नये डीएम विभु गोयल ने कहा कि फिलहाल कोरोना संकट से निपटना ही प्राथमिकता है। गौरतलब है कि चुनाव के कुछ दिनों पहले ही पश्चिम ब‌र्द्धमान जिला शासक के पद पर अनुराग श्रीवास्तव को लाया गया था। वहीं चुनाव परिणाम आते ही पुलिस आयुक्त के बाद जिला शासक भी बदल दिया गया। गुरुवार शाम ही विभु गोयल को पश्चिम ब‌र्द्धमान का जिला शासक नियुक्त करने का निर्देश जारी किया गया था। शुक्रवार को उन्होंने दायित्व भी ले लिया। वहीं अनुराग श्रीवास्तव को वेस्ट बंगाल मिनरल डेवलपेंट एंड ट्रेडिग कार्पोरेशन का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव का प्रभार भी दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने लिया दायित्व: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नये पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर ने गुरुवार को ही दायित्व ग्रहण किया। ममता बनर्जी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के कुछ घंटों बाद ही राज्य में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया था। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मितेश जैन को प्रतीक्षा सूची में भेज दिया गया था। वहीं सीआइडी के डीआइजी रहे अजय कुमार ठाकुर को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। नये पुलिस आयुक्त के सामने बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में कार्य करने की चुनौती है। चुनाव के बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक हिसा की घटनाएं सामने आ रही है। उनके सामने इस परिस्थिति में विधि व्यवस्था को सामान्य बनाए रखना बड़ी चुनौती है।

    comedy show banner
    comedy show banner