Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बंगाल चुनाव को लेकर ट्रेनों में बढ़ाई गई सुरक्षा

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 Mar 2021 01:05 AM (IST)

    आसनसोल दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त मिगोम डोले ने बुधवार को बर्नप

    Hero Image
    बंगाल चुनाव को लेकर ट्रेनों में बढ़ाई गई सुरक्षा

    आसनसोल : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त मिगोम डोले ने बुधवार को बर्नपुर स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा आयुक्त सुबह लगभग 10 बजे बर्नपुर स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म का जायजा लिया। इसके पश्चात आरपीएफ बर्नपुर पोस्ट के प्रभारी विक्रम सिंह को सुरक्षा संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। जायजा लेने के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों पूर्व रेलवे मुख्यालय में अग्निकांड की घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने सभी रेल मंडल में कमेटी बनाकर सुरक्षा संबंधित सभी उपायों को ठोस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बंगाल के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आद्रा मंडल होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है। इसके लिए डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच की जा रही है। जांच के दौरान निगरानी रखी जा रही है कि कोई शरारती तत्व बंगाल में प्रवेश कर चुनाव में बांधा न पहुंचाए। चुनाव आयोग की निर्देशानुसार मंडल की ओर से प्रतिदिन चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। झारखंड सीमा के मुरी, चांडिल, बोकारो स्टेशन पर विशेष नजर रखी जा रही है। जायजा के दौरान सुरक्षा आयुक्त के साथ मंडल के वरिष्ठ अभियंता सामान्य रमेश सिंह शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब‌र्द्धमान में भाजपा कार्यकर्ता का होटल जल कर राख

    ब‌र्द्धमान : ब‌र्द्धमान शहर के बाजेप्रतापपुर इलाके में मंगलवार की रात नित्यानंद दास नामक एक भाजपा कार्यकर्ता का होटल आग से जल गया। भाजपा ने साजिश के तहत आग लगाने का आरोप तृकां पर लगाया है। घटना के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब‌र्द्धमान-कटवा रोड जाम कर इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। काफी देर तक मार्ग ठप हो गया। इससे वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। भाजपा की ओर से थाने में शिकायत की गई है एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि तृकां ने आरोप को गलत बताया है।

    नित्यानंद दास ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं, यही अपराध है। दो माह पहले मेरे दुकान को तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने बंद कर दिया था। पुलिस ने दुकान खुलवाया। कुछ दिनों से वे लोग कटाक्ष करते थे। कल चार नंबर वार्ड में बैठक थी हमलोग वहां गए थे। उसी समय तृकां के लोगों ने धमकी दी थी। रात के अंधेरे में मेरे होटल को जला दिया। भाजपा नेता का कहना है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही भाजपा के कर्मियों को भय दिखाने की कोशिश की जा रही है। तृकां नेता खोकन दास ने कहा कि हमलोग चुनाव प्रचार के लिए जोर दे रहे हैं। भाजपा के लोग बेवजह आरोप लगा रहे हैं। पुलिस को जांच करना चाहिए।