Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संकल्प संस्था गांव में देगी शिक्षा

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 07:10 PM (IST)

    बर्नपुर तालकुडी चासापट्टी के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समा

    संकल्प संस्था गांव में देगी शिक्षा

    बर्नपुर : तालकुडी चासापट्टी के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था हमारा संकल्प की ओर से गुरुवार को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों को भोजन भी कराया गया।

    संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हमारा संकल्प संस्था निरंतर समाज सेवा का कार्य करती है। तालकुड़ी गांव में कक्षा आठ तक के 60 से अधिक बच्चों को स्कूल बैग, पेन, कॉपी, कलर, पेंसिल आदि दी गई। इसके अलावा संस्था की ओर से जल्द ही वहां के बच्चों के लिए निश्शुल्क ट्यूशन शुरू करने, होनहार और गरीब घरों के बच्चों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सेवा के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने किया। जिसमें बच्चों के अलावा गांव के पुरुष, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में संस्था की उपाध्यक्ष मुनमुन राय ने गाना गाया। इसके बाद बच्चों के साथ संस्था के सदस्यों ने दोपहर का भोजन किया। कार्यक्रम के दौरान आइएसपी के सीजीएम एमई शम्सी, आदर्श विद्यालय स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य विजय सिंह, वर्तमान प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, संस्था के सचिव राजेश देवघरिया, दुर्गेश कुमार, योग गुरु डॉ. प्रेमकांत झा, बलवंत सिंह, पिकी सिंह, उमेश, बिक्रम, इंद्राणी सेठ, मलय मजूमदार, सुबीर राय, कृष्ण देवघरिया, अनिल कुमार सिंह, डॉ. सुजीत कुमार गुप्ता, ईश्वर दयाल सिंह आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें